विज्ञापन

संजय लीला भंसाली ने 16 साल पहले इच्छामृत्यु पर बनाई थी फिल्म, इस एक्टर ने उड़ाया था मजाक- कुत्ता भी देखने नहीं गया

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में पड़े हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी. 16 साल पहले इसी तरह के टॉपिक पर एक फिल्म बनी थी जिसके बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली में ठन गई थी.

संजय लीला भंसाली ने 16 साल पहले इच्छामृत्यु पर बनाई थी फिल्म, इस एक्टर ने उड़ाया था मजाक- कुत्ता भी देखने नहीं गया
संजय लीला भंसाली ने 16 साल पहले बनाई थी गुजारिश
Social Media
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार 11 मार्च को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने 13 साल से अचेत अवस्था में पड़े गाजियाबाद के युवक हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) देने की अनुमति दे दी. यह देश का पहला मामला है जिसमें 2018 के कॉमन कॉज फैसले को कानूनी रूप से लागू करते हुए पैसिव यूथेनेशिया की मंजूरी दी गई है. ये घटना एक परिवार की असलियत है, आपबीती है लेकिन आपको ये बात जरूर सुनी सुनी लग रही होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि आज से 16 साल पहले संजय लीला भंसाली ने इसी टॉपिक पर एक फिल्म बनाई थी. फिल्म का नाम था गुजारिश और फिल्म में जान डाली थी ऋतिक रोशन की शानदार अदाकारी ने. कहा जाता है कि सलमान खान ने भंसाली को क्रिस्टोफर नोलन की मशहूर फिल्म “द प्रेस्टीज” की डीवीडी दिखाई थी. उस फिल्म से प्रेरणा लेकर भंसाली ने “गुजारिश” बनाई. शुरू में सलमान खुद इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करना चाहते थे. लेकिन जब भंसाली ने हीरो के रोल के लिए ऋतिक रोशन को चुन लिया, तो सलमान बहुत नाराज हो गए.

सलमान ने  सरेआम कसा था तंज

सलमान की ये नाराजगी एक इवेंट में जगजाहिर हो गई. ये घटना खूब वायरल हुई थी. सलमान ने गुस्से में एक पब्लिक इवेंट में भंसाली और उनकी फिल्म पर तंज कसा था. जब उनसे “गुजारिश” के बारे में पूछा गया तो सलमान ने कहा था,  “अरे, उसमें तो मक्खी उड़ रही थी, लेकिन मच्छर भी नहीं गया देखने. अरे कोई कुत्ता भी नहीं गया!” उसी इवेंट में जब एक लड़की ने सलमान से पूछा कि बॉलीवुड में बड़ा कैसे बना जाए, तो सलमान ने भंसाली की तरफ इशारा करते हुए कहा, “जाकर उससे मिलो. वो तुम पर फिल्म बनाएगा, खुद खूब कमाएगा, लेकिन तुम्हें कुछ नहीं देगा.”

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: 'राजपाल यादव की बेइज्जती करना मेरा इरादा नहीं था'- कॉमेडियन की एजुकेशन पर तंज कसने वाले डायरेक्टर का बयान

सलमान की बात पर ऋतिक भी हुए थे खफा

सलमान का कमेंट ऋतिक रोशन को बहुत बुरा लगा था. ऋतिक हमेशा सलमान को अपना मेंटॉर मानते थे. उन्होंने दुख जताते हुए कहा था, “मैंने सलमान भाई को हमेशा अच्छा इंसान माना है, मैं आज भी उन्हें बहुत मानता हूं. लेकिन किसी फिल्ममेकर का मजाक उड़ाना, सिर्फ इसलिए कि उसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, ये सही नहीं है. हीरो को कभी घमंड नहीं करना चाहिए. जब आप बहुत सफल हों तो और भी ज्यादा उदार और प्यार करने वाले बनना चाहिए. मुझे बहुत दुख हुआ जब भंसाली सर के बारे में ऐसा बोला गया.” 

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक से टली टक्कर तो धुरंधर 2 की राह में कांटे बिछाने आया 54 साल का ये हीरो, पहले दे चुका है कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com