तेलंगाना हाईकोर्ट ने KTR को एक सप्ताह तक गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है. एसीबी ने गुरुवार को केटीआर और दो अन्य के खिलाफ फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया था. यह मामला हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) से फॉर्मूला ई ऑपरेशंस (FEO) को बिना उचित मंजूरी के 55 करोड़ रुपये के कथित अनधिकृत हस्तांतरण से संबंधित है. केटीआर ने तेलंगाना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें एसीबी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने के आदेश की मांग की गई थी.
यह एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ए) और 13(2) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 120(बी) के तहत दर्ज की गई थी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आरोप है कि तत्कालीन उद्योग मंत्री रामा राव के निर्देश पर एचएमडीए ने आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक विदेशी कंपनी को 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. कथित तौर पर ये भुगतान कैबिनेट या वित्त विभाग से मंजूरी लिए बिना किए गए थे.
एसीबी ने केटीआर को एफआईआर में आरोपी नंबर एक बनाया है. आईएएस अधिकारी और तत्कालीन एचएमडीए आयुक्त अरविंद कुमार और पूर्व एचएमडीए मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी को क्रमशः आरोपी नंबर दो और तीन बनाया गया है.
राज्य सरकार के अनुरोध पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा केटीआर पर मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के कुछ दिनों बाद एसीबी ने एफआईआर दर्ज की.
बीआरएस नेता ने भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कांग्रेस सरकार से पूछा कि जब आयोजकों ने पुष्टि की है कि उन्हें एचएमडीए से 55 करोड़ रुपये मिले हैं, तो भ्रष्टाचार कहां था. केटीआर ने तेलंगाना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें एसीबी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने के आदेश की मांग की गई थी.
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामा राव के खिलाफ फॉर्मूला-ई रेस मामले की जांच शुरू करने की तैयार पूरी कर चुका है. ईडी ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को पत्र लिखकर मामले से संबंधित एफआईआर और अन्य दस्तावेजों की कॉपी मांगी है.
केंद्रीय एजेंसी एफआईआर और अन्य विवरण प्राप्त करने के बाद केटी रामा राव और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर सकती है. सूत्रों ने बताया कि ईडी पीएमएलए के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करेगी.
यह भी पढ़ें -
Formula E Race में कथित गड़बड़ियों को लेकर केटीआर के खिलाफ होगी जांच: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं