तेलंगाना के राज्यपाल ने पिछले साल हैदराबाद में फॉर्मूला ई रेस के आयोजन में 55 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को लेकर बीआरएस नेता और पूर्व राज्य मंत्री केटी रामा राव के खिलाफ जांच को मंजूरी दे दी है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
केटी रामा राव, जिन्हें केटीआर के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने पिता और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में उद्योग और नगर प्रशासन तथा शहरी विकास विभागों के अलावा अन्य विभाग भी संभाले थे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फॉर्मूला ई मामले में केटीआर की जांच के लिए तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से अनुमति मांगी थी. ब्यूरो ने आरोप लगाया है कि नगर प्रशासन और शहरी विकास (एमएयूडी) मंत्री के रूप में राव ने निर्धारित प्रक्रियाओं को दरकिनार करते हुए रेस के आयोजकों को 55 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के मौखिक निर्देश दिए थे.
एमएयूडी की शिकायत पर शुरू की गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच के दौरान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी अरविंद कुमार, जो कि उस समय प्रधान सचिव के पद पर थे, ने स्वीकार किया था कि तत्कालीन मंत्री द्वारा मौखिक रूप से निर्देश जारी किए गए थे.
सिरसिला से विधायक केटीआर ने पिछले महीने कहा था कि हैदराबाद को फॉर्मूला ई रेस की मेज़बानी से फ़ायदा हुआ है. इससे 750 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली मौजूदा कांग्रेस सरकार और भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, "कारावास का डर भी मुझे नहीं रोक पाएगा. अगर सरकार जांच की अनुमति देती है, तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं. मैं सलाखों के पीछे रहकर पदयात्रा की योजना बनाऊंगा."
पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया था कि पैसे ट्रांसफर करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें -
केटीआर समन पर हुए पेश, तेलंगाना महिला आयोग की कुछ सदस्यों ने बांध दी राखी!
केटीआर के साले राज पकाला फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी के बाद फरार : अधिकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं