7 years ago
नई दिल्ली:
तेलंगाना गैंगरेप-मर्डर के चारो आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. इन सभी को 27 नवंबर की रात एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप था. 28 नवंबर को 26 साल की डॉक्टर की जली लाश मिली थी. क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए चारों को पुलिस घटनास्थल ले गई थी. इनमें से एक आरोपी ने पुलिस का हथियार छीन भागने की कोशिश की. जब आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने गोली मार जिसमें आरिफ़, शिवा, नवीन, चेन्ना नाम के आरोपियों की मौत हो गई. इस एनकाउंटर पर पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब उनकी बेटी की आत्मा को जरूर शांति मिली होगी. पीड़िता की बहन ने कहा है कि मैं ख़ुश हूं, अब ये उदाहरण बनेगा.