- तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के हिटलर वाले बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने उनसे माफी की मांग की है.
- रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने हिटलर से प्रेरणा लेकर हाइड्रा की स्थापना की है.
- सीएम ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सभी उत्तर भारतीय हैं.
Revanth Reddy Hitler Remarks: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बेंगलुरु में 'द हिंदू हडल: इंडिया इन डायलॉग' कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने हिटलर से प्रेरणा ली है और उसका नाम HYDRAA रखा है.' बीजेपी ने रेड्डी के इस बयान की आलोचना की है. साथ ही बिना शर्त माफी की मांग की है. रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद डिज़ास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) को एडॉल्फ हिटलर से प्रेरित होकर बनाया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रा हिटल का पसंदीदा शब्द था.
रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने इस टास्क फोर्स का नाम उसी शब्द पर रखा और इसे कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए बनाया. सीएम ने कहा कि HYDRAA की कमान एक सीनियर IPS अधिकारी के हाथ में है और इसे 3,000 रिटायर्ड आर्मी जवानों का समर्थन हासिल है.
Telangana Chief Minister A Revanth Reddy on Saturday, June 6, claimed that the Hyderabad Disaster Response and Asset Protection Agency (HYDRAA) was formed drawing inspiration from Adolf Hitler, saying the German dictator's favourite word was 'Hydra.'
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) June 6, 2026
Speaking at 'The Hindu's… pic.twitter.com/pMqsHMeA8y
उत्तर भारतीयों पर भी रेवंत रेड्डी का विवादित बयान
इसी प्रोग्राम में रेवंत रेड्डी ने उत्तर भारतीयों पर भी एक विवादित बयान दिया. रेवंत रेड्डी ने कहा- राष्ट्रपति उत्तर भारत से हैं. प्रधानमंत्री भी उत्तर भारत से हैं. हम दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर नहीं रहना चाहते. ऐसे नागरिक जो टैक्स तो दें, लेकिन जिनसे दिल्ली को सलाम करने की उम्मीद की जाए. हर राज्य समान सम्मान, प्रतिनिधित्व और गरिमा का हकदार है.
President of India - North Indian
— Prabhakar Venavanka (@Prabhavenavanka) June 6, 2026
Prime minister- North Indian
Because we don't have strength to show our political strength..
: CM Revanth Reddy
మీ పార్టీ పెద్దలు (నెహ్రూ ఫ్యామిలీ) కూడా నార్త్ ఇండియా వాళ్లే కదా సార్ ..
అంటే.. మీ పార్టీ పెద్దలకు కూడానా ఈ వార్నింగ్..? pic.twitter.com/UECFqUkuL3
BJP ने तेलंगाना सीएम की टिप्पणी को खतरनाक बताया
HYDRAA तेलंगाना सरकार द्वारा बनाई गई एक वैधानिक संस्था है, जिसका काम अतिक्रमण हटाना और झीलों और सरकारी जमीनों की सुरक्षा करना है. बीजेपी ने रेवंत रेड्डी के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफ़ी की मांग की है. बीजेपी ने सीएम की इस टिप्पणी को खतरनाक और परेशान करने वाला बताया है.
दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की 'हिटलर' वाली टिप्पणी पर कहा, "यह कांग्रेस पार्टी की असली सोच है। वे दूसरों को 'तानाशाह' कहते हैं, लेकिन असल में वे खुद तानाशाह हैं। इंदिरा गांधी के समय की इमरजेंसी से लेकर रेवंत रेड्डी… pic.twitter.com/ygQF1sBkl9
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 7, 2026
शहजाद पूनावाला बोले- वे खुद तानाशाह हैं
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की 'हिटलर' वाली टिप्पणी पर कहा, "यह कांग्रेस पार्टी की असली सोच है. वे दूसरों को 'तानाशाह' कहते हैं, लेकिन असल में वे खुद तानाशाह हैं. इंदिरा गांधी के समय की इमरजेंसी से लेकर रेवंत रेड्डी का हिटलर की तारीफ करना यह बताता है. उन्होंने ऐसी हरकतें सिर्फ हैदराबाद में ही नहीं, बल्कि छात्रों और पत्रकारों पर कार्रवाई के दौरान भी दिखाई हैं. जिस तरह से उन्होंने राजनीतिक विरोधियों को धमकी दी है कि 'मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा' या 'मैं तुम्हारे डेथ वारंट पर साइन कर दूंगा'."

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का तेलंगाना सीएम के बयान पर एक्स पोस्ट.
केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस की हिटलर वाली सोच फिर सामने आई
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी रेवंत रेड्डी के बयान की आलोचना की है. उन्होंने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस की हिटलर और इमरजेंसी वाली सोच एक बार फिर सबके सामने आ गई है. रेवंत रेड्डी अब खुलेआम डींगें मार रहे हैं कि हिटलर से प्रेरित होकर उन्होंने HYDRAA बनाया और हैदराबाद में की जा रही तोड़-फोड़ की तुलना ईरान और इज़राइल जैसे युद्धग्रस्त देशों में हुई तोड़-फोड़ से कर रहे हैं; वे अपने नेता राहुल गांधी की भाषा ही दोहरा रहे हैं.
जी. किशन रेड्डी ने आगे कहा कि इमरजेंसी से लेकर हिटलर तक कांग्रेस ने हमेशा लोगों की आवाज़ दबाने का काम किया है. रेवंत रेड्डी को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए और तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए.
यह भी पढ़ें - ऐसे तो उन्हें दक्षिण भारत छोड़ देना चाहिए... कांग्रेस पर जमकर बरसे पवन कल्याण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं