बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से 'लैंड फॉर जॉब' स्कैम मामले में ईडी मंगलवार को पूछताछ करेगी. ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित कार्यालय में बुलाया है. ईडी के समन पर दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से सरकार बनी है तब से मैं कह रहा हूं यह कौन सी नई बात है. मुझे एक बीजेपी के नेता मिले थे और वह कह रहे थे कि इन लोगों ने बहुत अति कर दिया है. जनता देख रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव तक यह सब चलता रहेगा यह बात को हमने कई बार बोला है एक ही बात को बार-बार कहने का कोई मतलब नहीं है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार के लिए एक खुशखबरी है. हमलोगों ने शिक्षक बहाली को लेकर नियमावली पास कर दिया है. इससे जिन लोगों को नौकरियां मिलेंगी उनको राज्यकर्मी का दर्जा भी मिलेगा. पहले शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा नहीं था. राजद नेता ने कहा कि हम लोग नौकरी दे रहे हैं और यह लोग तंग करना चाह रहे हैं इनसे तो काम हो नहीं रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चिराग पासवान के इफ्तार पार्टी में आने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान हर साल इफ्तार पार्टी में आते हैं. उनके पिताजी के साथ हम लोगों के बेहद मधुर संबंध थे. इफ्तार पार्टी में हर राजनीतिक दलों को बुलाया जाता है. कोई आता है कोई नहीं आता है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं