विज्ञापन

DMK के साथ गठबंधन में VCK चीफ को बनाया जाता मुख्यमंत्री? AIADMK ने कर दिया साफ

तमिलनाडु को लेकर अब खबर आ रही है कि AIADMK ने DMK के साथ गठबंधन होने की स्थिति में VCK चीफ को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव देने की बात से इनकार कर दिया है.

DMK के साथ गठबंधन में VCK चीफ को बनाया जाता मुख्यमंत्री? AIADMK ने कर दिया साफ
वीसीके चीफ थोल थिरुमावलवन. (फाइल फोटो)
IANS
चेन्नई:

चुनाव नतीजे आने के बाद तमिलनाडु की सियासत लगातार करवट बदल रही है. वीसीके ने विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. अब खबर है कि AIADMK ने इस बात से इनकार कर दिया है कि अगर DMK के साथ गठबंधन होता है तो VCK चीफ थोल थिरुमावलवन को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव दिया गया था. 

यह सफाई उन अटकलों के बीच आई है, जिनमें कहा जा रहा था कि DMK और AIADMK, गठबंधन के लिए VCK के साथ बातचीत कर रहे थे और उसके समर्थन बदले थिरुमावलवन को मुख्यमंत्री पद देने पर विचार कर रहे थे.

दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से VCK ने सिर्फ 2 सीटें हासिल की हैं. VCK के महासचिव डी. रविकुमार ने भी इस बात से इनकार किया कि उनकी पार्टी ने कैबिनेट पद की कोई मांग की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'अभी जो रिपोर्टें चल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि VCK मंत्री मांग रही है और शर्तें रख रही है, वे पूरी तरह से गलत हैं.'

यह भी पढ़ेंः TVK की एक चूक से अटका सत्ता का दावा, ‘गलत सलाह' पर बनी विजय की रणनीति ने ही बिगाड़ दिया सारा खेल

VCK ने दिया विजय को समर्थन

तमिलनाडु में चुनाव नतीजे आने के 5 दिन बाद विजय की सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. इस चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं. वह बहुमत से 11 सीट दूर है. 

चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था. लेकिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उनके बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं थे. इसके बाद विजय ने कई पार्टियों से समर्थन मांगा.

विजय के पास कांग्रेस के अलावा CPI और CPI (M) का भी समर्थन था. अब रविवार को VCK ने भी विजय को बिना शर्त के समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद विजय के पास 118 विधायकों का समर्थन हो गया है.

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ! VCK ने बगैर किसी शर्त के TVK को समर्थन देने की कही बात
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com