विज्ञापन
2 minutes ago

Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तहत एक ही चरण में राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ था. मतदान के बाद अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं, जो आज जारी किए जाएंगे. एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, क्योंकि इन्हीं के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि राज्य में अगली सरकार किस पार्टी या गठबंधन की बन सकती है. मतदाता किस दिशा में गए, सत्ताधारी दल को समर्थन मिला या विपक्ष ने बाज़ी मारी, इन तमाम सवालों के शुरुआती जवाब एग्जिट पोल से मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल केवल सर्वेक्षण और अनुमान पर आधारित होते हैं. 

आज शाम NDTV पर भी एग्जिट पोल आएगा, जिनसे यह संकेत मिलेगा कि किस राज्य में सत्ता की तस्वीर किस ओर झुकती दिख रही है. NDTV पर महा एग्जिट पोल के जरिए राज्यों की जमीनी हकीकत, वोटिंग ट्रेंड और आंकड़ों के विश्लेषण के साथ संभावित नतीजों की पूरी तस्वीर पेश की जाएगी. सत्ता में वापसी बनाम बदलाव की लड़ाई, क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों का प्रदर्शन और गठबंधन राजनीति की दशा‑दिशा. इन सभी सवालों के जवाब एग्जिट पोल में तलाशे जाएंगे. आधिकारिक नतीजों से पहले राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं और एग्जिट पोल को चुनावी माहौल का पहला बड़ा संकेत माना जा रहा है.

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 85.05 फीसदी यानी लगभग 4.82 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी.
 

Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates:

Tamil Nadu Exit Poll Result LIVE: थोड़ी देर में EXIT POLL के नतीजे, बंगाल समेत 5 राज्यों की तस्वीर होगी साफ

WATCH LIVE | वोटिंग के बाद बड़ी तस्वीर, सबसे सटीक अनुमान

तमिलनाडु चुनाव: 4 मई को 62 केंद्रों पर मतगणना

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को हुए मतदान की गिनती 4 मई (सोमवार) को राज्य के 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com