Tamil Nadu Election 2026 Date: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोटिंग होगी. राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. वहीं दक्षिण भारत के इस सबसे महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता की चाबी किसके पास होगी, इसका फैसला 4 मई को हो जाएगा. यानी 4 मई को चुनाव के नतीजे जारी होंगे.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल
| क्रम | कार्यक्रम | दिनांक और दिन |
|---|---|---|
| 1 | राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख | 30.03.2026 (सोमवार) |
| 2 | नामांकन करने की अंतिम तारीख | 06.04.2026 (सोमवार) |
| 3 | नामांकन की जांच की तारीख | 07.04.2026 (मंगलवार) |
| 4 | उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख | 09.04.2026 (गुरुवार) |
| 5 | मतदान की तारीख | 23.04.2026 (गुरुवार) |
| 6 | मतगणना की तारीख | 04.05.2026 (सोमवार) |
| 7 | चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तारीख | 06.05.2026 (बुधवार) |

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 पर एक नजर
2021 का चुनाव तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि यह राज्य के दो दिग्गज नेताओं जयललिता और करुणानिधि के बिना पहला विधानसभा चुनाव था.
- कुल सीटें: 234
- बहुमत का आंकड़ा: 118
- नतीजे: एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी.
- DMK: 133 सीटें
- AIADMK: 66 सीटें
- कांग्रेस: 18 सीटें
- PMK: 5 सीटें
- BJP: 4 सीटें
- वोट शेयर: DMK को लगभग 37.7% और AIADMK को 33.3% वोट मिले थे.
- चरण: 2021 में तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था.
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. तमिलनाडु के मतदाताओं की बात करें तो कुल संख्या 5.67 करोड़ है. पुरुष मतदाता 2.77 करोड़, महिला मतदाता 2.89 और थर्ड जेंडर मतदाता 7617 हैं.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान LIVE UPDATE
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं