मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को गुरुवार शाम अमेरिका से भारत लाया गया. फिर उसे रात को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. NIA ने तहव्वुर की 20 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने 18 दिन की रिमांड जांच एजेंसी को सौंपी. भारतीय जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर आतंकी हमलों से जुड़े हर दफन राज को बाहर लाने की कोशिश करेगी. तहव्वुर राणा के भारत लाए जाने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उसका केस लड़ रहा है और कौन सा वकील उसको सजा दिलवाने का काम करेगा.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
भारत में तहव्वुर का केस दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता लड़ रहे हैं. वे कोर्ट में तहव्वुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं उसके खिलाफ केस लड़ने वाले वकील नरेंद्र मान है. सरकार ने उन्हें उसके खिलाफ केस लड़ने के लिए नियुक्त किया है.
कौन है पीयूष सचदेवा?
पीयूष सचदेवा दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता हैं. वह अदालत में तहव्वुर हुसैन राणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से दी गई जिम्मेदारी के तहत ही पीयूष तहव्वुर राणा का केस लड़ रहे हैं. बता दें कि भारत की न्याय व्यवस्था में हर आरोपी के लिए वकील दिए जाने की सुविधा की गई है. बता दें कि अगर कोई वकील किसी कैदी का केस लड़ने के लिए तैयार नहीं होता है या वह कैदी अपनी पैरवी के लिए वकील हायर नहीं कर पाता है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण से अपने लिए वकील की मांग करता है. जिसके बाद विधिक सेवा प्राधिकरण उसके लिए किसी वकील को हायर करती है. इसी प्रक्रिया के तहत तहव्वुर राणा का वकील पीयूष सचदेवा को बनाया गया है.
NIA हिरासत में तहव्वुर के वकील ने क्या कहा?
तहव्वुर राणा को 18 दिनों की NIA हिरासत में भेजे जाने के बाद उसके वकील पीयूष सचदेवा ने कहा, NIA ने 20 दिनों की हिरासत मांगी थी और काफी विचार-विमर्श के बाद अदालत ने 18 दिनों की हिरासत दी है. अगर NIA को और समय चाहिए तो वे आवेदन करें. मेडिकल टेस्ट के लिए NIA को बताया गया है कि हिरासत में लिए जाने के बाद और रिमांड के अंत में अदालत में वापस लाने से पहले एक व्यापक मेडिकल टेस्ट किया जाएगा. उनकी सभी मेडिकल आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाएगा.
#WATCH | 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिनों की NIA हिरासत में भेजा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहव्वुर राणा के वकील ने कहा, "NIA ने 20 दिनों की हिरासत मांगी थी और काफी विचार-विमर्श के बाद अदालत ने 18 दिनों की हिरासत दी है। अगर NIA को और समय चाहिए… pic.twitter.com/wczrBPHF5N
कौन हैं नरेंद्र मान?
नरेंद्र मान ही वह वकील हैं जो आतंकी तहव्वुर को सजा दिलवाने का काम करेंगे. NIA ने उनको तहव्वुर के खिलाफ केस लड़ने के लिए हायर किया है. केंद्र सरकार ने नरेंद्र मान को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकार वकील) नियुक्त किया है.3 साल के लिए उनकी नियुक्ति की गई है. नरेंद्र मान एक जाने माने वकील हैं. वह इससे पहले सीबीआई के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में कई हाई-प्रोफाइल मामलों को संभाल चुके हैं. वह साल 2018 में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) पेपर लीक केस में भी शामिल थे. वह कई बड़े मामलों में भी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभा चुके अब उनको मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ केस लड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं