विज्ञापन

स्वतंत्र भारद्वाज पुलिस को चकमा देकर बुलंदशहर से बाइक पर भागा, बोला- हमारा जलवा बना रहेगा

पुलिस का कहना है कि स्वतंत्र का पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया है. उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की है.

  • स्वतंत्र भारद्वाज, जो निशु आजाद के पिता से मारपीट के आरोपी हैं, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं
  • पुलिस ने निशु आजाद और चंद्रशेखर आजाद समेत कई लोगों को 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया था
  • भारद्वाज नैथला गांव से खुर्जा की ओर मोटरसाइकिल पर गया था और पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था
नई दिल्ली:

जंतर मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट करने का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. पुलिस ने आज निशु आजाद, चंद्रशेखर आजाद समेत कई लोगों को भरोसा दिया था कि अगले 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को अरेस्ट किया जाएगा. उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस बुलंदशहर तक पहुंची थी, जो उसका गृह जिला है. लेकिन वह वहां से भाग निकला. सूत्रों ने बताया कि भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर खुर्जा की ओर निकला था और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था. यही नहीं इससे पहले वह धमकी भरे अंदाज में मीडिया से बोल कर गया कि ट्रंप और नेतन्याहू भी मेरा बाल बांका नहीं कर सकते.

पुलिस का कहना है कि उसका पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया है. उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की है. भारद्वाज का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले भारद्वाज को वायरल वीडियो में यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की 'खोपड़ी फोड़ दी' और अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया. कॉकरोच जनता पार्टी ने भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज पर अब SC-ST एक्ट भी लगा, 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा; निशु आजाद ने क्या बताया

इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के लोग भी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस बीच स्वतंत्र फरार हो गया है और उससे पहले कहा कि राहुल गांधी ही नहीं पूरा विपक्ष भी एकजुट हो जाए तो मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकता. उसने कहा कि यदि आप नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप को भी बुला लें तो भी वे मुझे छू नहीं सकते. उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि जलवा है हमारा और जलवा ऐसे ही बना रहेगा. 

अब पलटा और बोला- कपिल मिश्रा और चिराग पासवान वाली बात तंज में कही

भारद्वाज ने दावा किया कि मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा उसने अपने पुराने दावों पर सफाई भी दी. उसका कहना था कि मैंने कपिल मिश्रा और चिराग पासवान से अपने रिश्ते की बात तंज के रूप में कही थी. इसके अलावा निशु के पिता संजय पर हमले को लेकर कहा कि मैंने आत्मरक्षा पर मारपीट की थी. यदि मैं जवाब नहीं देता तो वहां पर मौजूद भीड़ मेरी हत्या भी कर सकती थी. भारद्वाज ने कहा कि मैंने प्रशासन से सहयोग कर रहा हूं. 

(भाषा का इनपुट भी शामिल)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nishu Azad, Delhi Police, Delhi Police News Hindi, Delhi Police News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com