विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

JNU में कथित तौर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ी गई, प्रशासन दर्ज कराएगा FIR

कुलपति एम. जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि कथित तौर पर परिसर में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है और जल्द उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Also Read in
JNU में कथित तौर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ी गई, प्रशासन दर्ज कराएगा FIR
जेएनयू में कथित तौर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ दी गई.
  • जेएनयू में कथित तौर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ी गई
  • विश्वविद्यालय इस मामले में दर्ज कराएगा FIR
  • साथ ही आंतरिक जांच भी करवाई जाएगी
नई दिल्ली:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि कथित तौर पर परिसर में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है और जल्द उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा, "हमने प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं." उन्होंने कहा, "इसके अलावा विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की अध्यक्षता में उनके खिलाफ एक अलग आंतरिक जांच भी करवाई जाएगी." उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ करने के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने महिला गार्ड्स के साथ मारपीट भी की.

JNU ने बढ़ी हॉस्टल फीस में कटौती की, छात्रों के भारी विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया फैसला

जेएनयू (JNU) के कुलपति ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्राथमिकी सिर्फ प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ की जाएगी, क्योंकि विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा, "स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा जेएनयू के विद्यार्थियों ने ही तोड़ी है, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन जैसे ही हम जल्दी इस बात का पता लगा लेंगे, हम इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे." 

जेएनयू के छात्रों ने फीस बढ़ोतरी पर किया प्रदर्शन तो तेजस्वी यादव ने दिया यह बयान

बड़े पैमाने पर सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को विश्वविद्यालय परिसर में घंटों तक रूके रहना पड़ा था, बुधवार को जेएनयू के विद्यार्थियों ने प्रस्तावित शुल्क वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी थी. विद्यार्थियों ने पूरे प्रशासन ब्लॉक में तोड़फोड़ कर उस स्थान को चित्रित कर दिया और बुधवार रात को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के चारों ओर के वातावरण को नष्ट कर दिया. प्रतिमा का अभी भी उद्घाटन किया जाना बाकी है. 

VIDEO: JNU के छात्रों की समस्या का हल कब होगा?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawaharlal Nehru University, JNU, Swami Vivekananda Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com