विज्ञापन

बंगाल में अब शुभेंदु 'सरकार', एतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ली CM पद की शपथ, हर ओर लहराया भगवा

Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी अब पश्चिम बंगाल के नए सीएम हैं, कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज पीएम मोदी,अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 21 राज्यों के सीएम और कई बीजेपी नेताओं के सामने शुभेंदु बंगाल के नए 'अधिकारी' बन गए.

बंगाल में अब शुभेंदु 'सरकार', एतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ली CM पद की शपथ, हर ओर लहराया भगवा
suvendu adhikari new cm of west bengal
  • पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बन गए, उनका शपथग्रहण 21 राज्यों के CMs की उपस्थिति में हुआ
  • पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के साथ रोड शो किया और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शपथ से पहले भगवा पट्टा पहनाया
  • शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल टी रवि से मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार चलेगी. कभी ममता बनर्जी के चहते रहे और टीएमसी की सरकार में कई अहम पद संभाल चुके शुभेंदु आज भारतीय जनता पार्टी के पहले पसंद हैं. भगवा पोशाक में पहुंचे शुभेंदु के शपथग्रहण समारोह का 21 राज्यों के सीएम के अलावा पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई कद्दावर नेता भी साक्षी बने. कोलकाता का ब्रिगेड पेरड ग्राउंड भगवामय हो गया था. यह लाजिमी भी था क्योंकि बंगाल की सियासत में पहली बार भाजपा ने सत्ता की कुर्सी हासिल की है. 

पीएम मोदी का रोड शो,शुभेंदु को सीएम योगी ने पहनाया भगवा पट्टा

शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने बंगाल के नए सीएम के साथ लंबा रोड शो किया. इस दौरान भारी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था. पीएम मोदी के साथ गाड़ी में शुभेंदु और बंगाल के चीफ समिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे. इस दौरान मंच पर अमित शाह, रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह, सीएम योगी, शिवराज सिंह चौहान समेत 21 राज्यों के सीएम और बाकी केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने इसके बाद मंच पर रबींद्रनाथ टैगौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सबसे खास बात यह रही कि पश्चिम बंगाल के नए सीएम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ से पहले भगवा पट्टा पहनाया. ये तस्वीर भी खूब वायरल हो गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

शुभेंदु की शपथ, साथ में किस-किस ने ली शपथ?

शुभेंदु अधिकारी ने तय समय पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल टी रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किरकिनिराय, निशिथ प्रमाणिक सहित और लोगों ने शपथ ली है. मुख्यमंत्री के अलावा पांच मंत्रियों ने शपथ ली है. इनमें एक महिला,एक मतुआ समुदाय से,एक राजबंशी,एक आदिवासी और एक ओबीसी समाज से मंत्री बनाए गए हैं. शुभेंदु अधिकारी ब्राह्मण हैं, दिलीप घोष ओबीसी समाज से आते हैं, अग्निमित्रा पॉल कायस्त समाज, अशोक किरतनिया मतुआ समुदाय, शुदिराम टुडु आदिवासी समुदाय और निशिथ प्रमाणिक राजबंशी समुदाय से आते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में

यह भी पढ़ें-  शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, अग्निमित्रा, दिलीप घोष समेत इन 5 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com