विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

हिमाचल के CM सुक्खू के घर के करीब दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; लोगों ने घरों की लाइटें की बंद

स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं. करौर पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार और मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए.

हिमाचल के CM सुक्खू के घर के करीब दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; लोगों ने घरों की लाइटें की बंद
फाइल फोटो
हमीरपुर:

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के बेहद करीब अति संवेदनशील स्थल पर भी काफी देर तक एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया जहां उनकी वयोवृद्ध माता समेत अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं.

हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के तहत गौना, सेरा, माझियार से साथ लगते क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की सूचना से देर शाम हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए रवाना हुई. क्षेत्र में आसमान में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे गए. 

स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं. करौर पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार और मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए. जिनमें से एक गौना की ओर, एक माझयार की ओर और एक कोहला गांव की ओर बहुत तेज गति से जाता हुआ देखा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ड्रोन क्रैश हो गया है.

हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई है. थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौका पर भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर भेजे गए हैं. मामले में जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh CM, Drone Seen Near Himachal CM House, Himachal Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com