विज्ञापन

सुमित अंतिल नंबर-1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज चोपड़ा' से गोल्ड की उम्मीद, पैरा जैवलिन में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-5 थ्रोअर

मनजीत व्यास भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर हैं, जो इस बार पैरा एशियन गेम्स में जैवलिन इवेंट में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद है. मनजीत व्यास को पैरा जैवलिन थ्रो में 'नीरज चोपड़ा' माना जाता है.

सुमित अंतिल नंबर-1, पैरा एथलीट्स के 'नीरज चोपड़ा' से  गोल्ड की उम्मीद, पैरा जैवलिन में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-5 थ्रोअर
पैरा जैवलिन इतिहास की सबसे लंबी 5 थ्रो

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल 18 अक्टूबर को जापान के नागोया में होने वाले आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में फ्लैग बियरर के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. इस बार के एशियन पैरा गेम्स में सबकी नजर जैवलिन थ्रो पर भी होगी. उम्मीद है कि पैरा जैवलिन में भारत को गोल्ड मेडल मिलेगा. इस बार  पैरा जैवलिन थ्रो इवेंट पर सबकी नजर मंजीत व्यास पर होगी. मंजीत व्यास को पैरा जैवलिन थ्रो का 'नीरज चोपड़ा' भी माना जा रहा है. हाल ही में मनजीत व्यास ने दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के F13 जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे. 

कौन है मनजीत व्यास

मनजीत व्यास भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर हैं जो दृष्टिबाधित एथलीटों के लिए F13 कैटेगरी में हिस्सा लेते हैं. मनजीत हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं और उन्होंने इंटरनेशनल पैरा-एथलेटिक्स टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. मनजीत पैरा एशियन गेम्स के लिए भारत की तैयारियों से भी जुड़े रहे हैं और पैरा जैवलिन इवेंट्स में अपने प्रदर्शन से उन्होंने पहचान बनाई है. इस बार के पैरा एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो इवेंट में मनजीत व्यास  से भारत को गोल्ड की उम्मीद है.  बता दें कि आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होने के बावजूद, उन्होंने एथलेटिक्स को अपनाया और लगन व कड़ी मेहनत से इंटरनेशनल लेवल तक का सफर तय किया है.  उनके इस सफर ने उन्हें भारतीय पैरा स्पोर्ट्स में एक होनहार खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर दिया है और उन्हें पैरा जैवलिन  थ्रो का नीरज चोपड़ा भी कहा जाता है.

मनजीत व्यास के बेस्ट थ्रो

  • 57.86m - वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026
  • 57.80m - वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
  • 56.45m - वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
  • 54.04m - वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
  • 53.59m - वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

पैरा जैवलिन थ्रो में सबसे दूर भाला फेंकने वाले थ्रोअर

  • सुमित अंतिल (भारत) – 73.29 मीटर (F64 विश्व रिकॉर्ड)
  • माइकल बुरियन (ऑस्ट्रेलिया) – 71.12 मीटर
  • संदीप चौधरी (भारत) – 68.60 मीटर
  • शेरिफ उस्मान (मिस्र) – 68.03 मीटर
  • देवेंद्र झाझरिया (भारत) – 68.01 मीटर (F46 विश्व रिकॉर्ड)

यह भी पढ़ें | दूसरे टी-20 में हार के बाद गौतम गंभीर एक्शन में, बोले- T20 में सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की 

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह भी पढ़ें | गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर भड़के शेन वॉटसन, बोले- यही रणनीति है भारत की अस्थिर परफॉर्मेंस का अहम कारण

यह भी पढ़ें | संजू सैमसन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में, धोनी के गढ़ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया का टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com