विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ 'बदसलूकी' पर आज संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज

कुलभूषण जाधव से मुलाक़ात के दौरान पाकिस्तान के सलूक पर नाराज़गी जताते हुए विदेश मंत्रालय पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है. अब सुषमा स्वराज इस पर बोलेंगी.

कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ 'बदसलूकी' पर आज संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज
कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ 'बदसलूकी' पर आज बयान देंगी सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
  • पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनका परिवार जाकर मिला था
  • उनके परिवार के साथ हुई बदसलूकी पर भारत नाराज है
  • पाकिस्तान ने कहा कि पत्नी के जूते में मेटल जैसी चीज थी
नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव के साथ उनके परिवार की हुई मुलाक़ात के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संसद के दोनों सदनों में बयान देंगी. आज सुबह 11 बजे सुषमा स्वराज  पहले राज्यसभा में बोलेंगी फिर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगी. मुलाक़ात के दौरान पाकिस्तान के सलूक पर सवाल उठाते हुए और नाराज़गी जताते हुए विदेश मंत्रालय पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है. 

EXCLUSIVE : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू बोले, पाकिस्तान अपनी नीचता के लिए जाना जाता है

उधर पाकिस्तान की ओर से भारत के आरोपों को खारिज किया गया है और कहा गया है कि जाधव की पत्नी की चप्पल में कुछ संदिग्ध वस्तु थी इसलिए जांच के लिए उन्हें उतरवा लिया गया था. पाकिस्तान ने कहा कि जूते में कोई मेटल लगा था और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वो कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस था.

भारत ने कहा है कि इस मुलाक़ात के दौरान पूरा माहौल संदेह पैदा करने वाला था और कुलभूषण जाधव बहुत ही तनावपूर्ण मनोदशा में थे. भारत ने पाकिस्तान को चेताया है कि वो इससे जुड़े किसी भी पहलू का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा तो ठीक नहीं होगा.

VIDEO-  कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान के सलूक पर सवाल

परिवार के साथ हुए सलूक पर सरकार के साथ-साथ तमाम विपक्षी पार्टियां भी खासी नाराज़ हैं. सभी ने एक स्वर में कहा है कि पाकिस्तान से इससे बेहतर की उम्मीद करना बेकार है. उसने एक ऐसा मौक़ा खो दिया है, जहां आपसी भरोसा और बहाली की दिशा में एक अहम क़दम उठाए जा सकता था. इस मसले पर एनडीटीवी से खास बातचीत में किरेन रिजीजू ने कल कहा था कि पाकिस्तानअपनी नीचता के लिए जाना जाता है. साथ ही रिजीजू ने कुलभूषण के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की जीत की उम्मीद जताई. रिजीजू ने कहा कि मुझे यकीन है कि पूरी दुनिया पाकिस्तान का ये रूप देख रही होगी और अंतरर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान की नापाक़ गतिविधियां खुल गईं है. कुलभूषण जाधव के मामले में भारत के पक्ष की जीत होगी और पाकिस्तान का झूठ सामने आएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulbhusan Jadhav, Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com