विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

शौविक चक्रवर्ती का बहन रिया चक्रवर्ती से आमना-सामना कराएगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और उनके मैनेजर सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा गया है.

शौविक चक्रवर्ती का बहन रिया चक्रवर्ती से आमना-सामना कराएगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
शौविक और सैमुअल को आज मु्ंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया था
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले (Shushant Singh Death Case) में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के भाई शौविक (Showik) और सुशांत के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) को 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा गया है. अब एजेंसी रिया चक्रवर्ती और शौविक को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी. इससे पहले दोनों को आज सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया था. NCB की तरफ से दोनों की पांच दिनों की कस्टडी की मांग की गई थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. NCB ने दोनों की 5 दिनों की कस्टडी के साथ एक कथित ड्रग डीलर कैजन इब्राहिम को भी कोर्ट में पेश किया था. 

सुशांत सिंह राजपूत के घर AIIMS के डॉक्टरों की टीम को लेकर पहुंची CBI

इब्राहिम से भी इस केस में पूछताछ की जा रही है. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक शौविक और मिरांडा इब्राहिम और जैद से अब्दुल बासित के जरिए ड्रग्स लेते थे. जैद और बासित दोनों ही एनसीबी की हिरासत में हैं. सूत्रों के मुताबिक इन ड्रग्स की कीमत गूगल पे के जरिए दी जाती थी. मिरांडा और शौविक को शुक्रवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है.

शौविक और सैमुअल ने पूछताछ में बताया- 'रिया के कहने पर सुशांत के लिए मंगाते थे ड्रग्स' : NCB सूत्र

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रहा है. सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित आवास पर मृ अवस्था में पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि एक्टर ने आत्महत्या की है. इसके बाद जुलाई में सुशांत के परिवार की रिय़ा चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. 

Video:सुशांत केस में ड्रग्स एंगल : NCB की एफआईआर में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shauvik Chakraborty, Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty, NCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com