- नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों की ओर से याचिका दायर
- लोगों को विस्थापित करने का आदेश देने की गुहार लगाई गई
- मध्यप्रदेश के 192 गांव और एक शहर के हजारों परिवार संकट से घिरे
सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई और जलस्तर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ नर्मदा कंट्रोल अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 26 सितंबर को करेगा. बांध का जलस्तर बढ़ाने के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है और लोगों को विस्थापित करने के आदेश देने की गुहार लगाई गई है.
नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि अगर जलस्तर बढ़ाया जाता है तो मध्यप्रदेश में 178 और गांव जलसमाधि ले सकते हैं. दरअसल इस बार सरदार सरोवर का जलस्तर पहली बार 137.37 मीटर तक पहुंच गया है. गुजरात सरकार चाहती है कि सरदार सरोवर बांध को 138 मीटर तक भरा जाए, जो उसका आखिरी स्तर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई सामाजिक संगठन इसके विरोध में हैं. कहा गया है कि गुजरात सरकार की ओर से सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के बाद जलस्तर को 138 मीटर से ऊपर ले जाने की चल रही कोशिशों से मध्यप्रदेश के 192 गांव और एक शहर के हजारों परिवार संकट से घिरते जा रहे हैं. सौ गांव तो ऐसे हैं, जहां बांध का बैक वाटर भर रहा है और उन गांवों का अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है.
गुजरात की जिद और मध्यप्रदेश में नर्मदा में डूबता जीवन, ग्रामीण जाएं तो जाएं कहां? देखें - VIDEO
मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सरदार सरोवर बांध में 138.68 मीटर तक पानी का जल भराव किया जाना है. जल स्तर के 131 मीटर से ऊपर जाने के बाद से धार, अलीराजपुर और बड़वानी जिले के गांवों में पानी पहुंचने लगा है.
''पहली बार सरदार सरोवर बांध को पूरा भरा हुआ देखा, एक समय था जब...'', पढ़ें पीएम मोदी की 10 खास बातें
VIDEO : सरदार सरोवर भरने से डूब रहे गांव, डूब रहे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं