विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

SSC पेपर लीक मामला: SC में याचिकाकर्ता ने CBI जांच पर भरोसा जताया, केस क्‍लोजड

SSC पेपर लीक मामले में मंगलवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सीबीआई को इस मामले की जांच 4 मार्च को सौप दी गई है.

SSC पेपर लीक मामला: SC में याचिकाकर्ता ने CBI जांच पर भरोसा जताया, केस क्‍लोजड
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की फाइल फोटो
  • इस मामले की जांच 4 मार्च को सीबीआई को सौप दी गई थी
  • बीआई ने इस मामले में प्राथिमिक जांच 8 मार्च को दर्ज की है
  • SSC की ओर से शिकायत में कुछ आरोपों की जांच करने को कहा गया है
नई दिल्ली: SSC पेपर लीक मामले में मंगलवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सीबीआई को इस मामले की जांच 4 मार्च को सौप दी गई है. सीबीआई ने इस मामले में प्राथिमिक जांच 8 मार्च को दर्ज की है. SSC के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दुराचरण पर प्राथिमिक जांच (PE) दर्ज की है और मामले की जांच चल रही है.

SSC की ओर से शिकायत में कुछ आरोपों की जांच करने को कहा गया कि 17 से 22 फरवरी को बीच होने वाली परीक्षा में सर्विस प्रोवाइडर से कोई चूक हुई या कोचिंग सेंटर की कोई भूमिका है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है लिहाजा दखल नहीं देंगे. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया. कोर्ट ने पूछा कि याचिकाकर्ता को जांच पर भरोसा है या नहीं? इस पर याचिकार्ता शर्मा ने कहा हां. कोर्ट ने कहा कि तो जांच होने दीजिए. 

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट  याचिकाकर्ता को याचिका की कॉपी केंद्र सरकार को देने को कहा था ताकि केंद्र अपना पक्ष रख सके. मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा था कि याचिका में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग है, लेकिन सरकार तो पहले ही आदेश दे चुकी है. याचिकाकर्ता ने कहा कि ये तो राजनीतिक बयान है. अब तक आधिकारिक बयान या आदेश नहीं हुआ है.

याचिकाकर्ता वकील एम एल शर्मा ने इस मामले को कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Staff Selection Commission, SSC Paper Leak Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com