विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने बांबे हाईकोर्ट के जजों के तौर पर 13 नामों की सिफारिश की, इनमें 9 अधिवक्ता

तीन जजों वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को बैठक हुई. इस कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमना और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन शामिल थे.

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने बांबे हाईकोर्ट के जजों के तौर पर 13 नामों की सिफारिश की, इनमें 9 अधिवक्ता
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो
मुंबई:

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम (Supreme Court Collegium) ने 9 अधिवक्ताओं और चार न्यायिक अधिकारियों को बांबे हाईकोर्ट के जजों के रूप में नियुक्त करने की शुक्रवार यानी 19 मार्च को सिफारिश की. बता दें कि तीन जजों वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की शुक्रवार को बैठक हुई. इस कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमना और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन शामिल थे.

पिता की दूसरी शादी की वैधता को पुत्री दे सकती है कोर्ट में चुनौती: बांबे हाईकोर्ट

कोलेजियम (Collegium) ने नौ अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट (Bombay Highcourt) के जजों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की. ये नौ अधिवक्ता हैं: अरुणा एस पाई, शैलेश पी ब्रह्मे, कमल आर खाटा, शर्मिला यू देशमुख, अमीरा अब्दुल रजाक, संदीप वी मार्ने, संदीप एच पारिख, सोमशेखर सुंदरसेन और महेंद्र एम नेरलीकर. 

...तो क्या EVM से हट जाएंगे चुनाव चिह्न? छपेंगे केवल नाम-फोटो? BJP नेता की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

वहीं, न्यायिक अधिकारियों में राजेश एन. लड्ढा, संजय जी. मेहर, जी.ए. सनप और एस जी डिग शामिल हैं. बांबे हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 94 है और 30 से अधिक सीटें खाली हैं. सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम की सिफारिशें केंद्र सरकार के पास जाती हैं, जिन्हें वह अंतिम मंजूरी देती है.

Video : बांबे हाईकोर्ट ने माना, संवेदनशील मामलों में मीडिया ट्रायल से पड़ता है फर्क

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Bombay High Court, Supreme Court Collegium System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com