विज्ञापन

बिहार में महंगा हुआ सुधा का दूध! प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाई गई कीमत, नई दरें सोमवार से होंगी लागू

नई दरों के मुताबिक सुधा गोल्ड फुल क्रूम दूध की कीमत अब 65 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, सुधा शक्ति दूध के लिए अब आपको 57 रुपये प्रति लीटर की जगह 59 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे.

बिहार में महंगा हुआ सुधा का दूध! प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाई गई कीमत, नई दरें सोमवार से होंगी लागू

बिहार में दूध अब महंगा हो गया है. दरअसल, राज्य की सबसे बड़ी डेयरी में से एक सुधा डेयरी ने दूध की दरों में प्रति लीटर दो रुपये का इजाफा करने का ऐलान किया है. दूध की बढ़ाई गई दरें आगामी सोमवार से लागू हो जाएंगी. नई दरों के मुताबिक सुधा गोल्ड फुल क्रूम दूध की कीमत अब 65 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, सुधा शक्ति दूध के लिए अब आपको 57 रुपये प्रति लीटर की जगह 59 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे. गाय के दूध के दाम भी 54 रुपए से बढ़ाकर 56 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं.

इसके अलावा टोंड मिल्क, स्टैंडर्ड मिल्क और अन्य वैरायटी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. नई दरों के अनुसार सुधा डिलाइट दूध 64 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपए और स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 59 रुपए प्रति लीटर हो गई है. चाय स्पेशल दूध भी अब 50 की जगह 52 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.

नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • सुधा गोल्ड (फुल क्रीम): 65 से बढ़कर 67 रुपए
  • सुधा शक्ति: 57 से बढ़कर 59 रुपए
  • गाय का दूध: 54 से बढ़कर 56 रुपए
  • सुधा डिलाइट: 62 से बढ़कर 64 रुपए
  • टोंड मिल्क: 52 से बढ़कर 54 रुपए
  • स्टैंडर्ड मिल्क: 57 से बढ़कर 59 रुपए
  • चाय स्पेशल दूध: 50 से बढ़कर 52 रुपए

हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल घी, पेड़ा, लस्सी और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

को-ऑपरेटिव के अनुसार, दूध उत्पादन की लागत, पशु चारे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. डेयरी सेक्टर पर बढ़ते इनपुट कॉस्ट का असर अब सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है.

यह पहली बार नहीं है जब सुधा डेयरी ने कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले मई 2025 और जून 2024 में भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी. अब एक बार फिर दूध महंगा होने से आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर असर पड़ सकता है.

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है. दिल्ली-एनसीआरी में पहले अमूल ने प्रति लीटर दूध की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की. अमूल के इस फैसले के बाद मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया. दिल्ली-एनसीआर के बाद केरलम में भी दूध की कीमत बढ़ाई गईं. केरलम में प्रति लीटर दूध की कीमत में एक रुपये का इजाफा किया गया था. राजस्थान में भी दूध की दरों में इजाफा किया गया है. राजस्थान में तो दूध के साथ-साथ दही और घी और दूध से बनने वाले अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ाई गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com