विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

AAP नेता संजय सिंह ने बताई वजह- महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को क्यों मिली हार?

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी मजबूत होने के चलते ही दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी नुकसान हुआ.

Also Read in
AAP नेता संजय सिंह ने बताई वजह- महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को क्यों मिली हार?
AAP नेता संजय सिंह.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी मजबूत होने के चलते ही दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी नुकसान हुआ. महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में 'आप' को नोटा के पक्ष में पड़े वोट से भी कम वोट मिले और पार्टी ने दोनों राज्यों में जिन 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, सभी पर हार गई. आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि कुछ सीटों पर अन्य क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी बेहद मजबूत रही.

Haryana के विधानसभा चुनाव नतीजे केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी क्यों हैं? 

उन्होंने कहा, 'इसलिए हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया. हमारा पूरा ध्यान दिल्ली पर है.' राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जहां आप सत्ता में है. 'आप' ने हरियाणा की 90 सीटों में से 46 पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि महाराष्ट्र में उसने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा था. चुनाव आयोग के अनुसार दोनों राज्यों में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों को 1,000 से भी कम मत मिले.

Haryana Election Results 2019: नोटा से भी पिछड़ी AAP तो कुमार विश्वास बोले- काल का कूड़ेदान...

चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में 'आप' का मत प्रतिशत 0.48 प्रतिशत, जबकि नोटा का मत प्रतिशत 0.53 प्रतिशत रहा. महाराष्ट्र में पार्टी का मत प्रतिशत 0.11 प्रतिशत था, जबकि नोटा का 1.37 प्रतिशत था. 'आप' ने अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन किया था लेकिन उसे हार का मुंह देखना पड़ा, जिसके कारण यह गठबंधन टूट गया. हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के नेतृत्व वाली जजपा ने 10 सीटें जीती हैं. 

VIDEO: पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही JJP को 10 सीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Singh, AAP, Maharashtra Results, Haryana Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com