क्रूज ड्रग्स केस (Cruise Drugs Case) में आर्यन खान (Aryan Khan) को गुरुवार को जमानत मिल गई. जेल में बंद आर्यन खान की आज रिहाई हो सकती है. इस बीच हाई प्रोफाइल वकील और भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि बेटे की रिहाई को लेकर चिंतित शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक के बाद एक कॉपी पिए जा रहे थे और अपने बेटे की जमानत के लिए काम रही लीगल टीम को सुझाव और नोट्स दे रहे थे. रोहतगी ने बताया कि आर्यन खान की जमानत मंजूर होने के बाद शाहरुख की आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर को क्रूज शिप पार्टी पर छापेमारी की थी, जिसके बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. वह तीन हफ्ते से मुंबई की आर्थर रोड जेल में हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान की जमानत के लिए हाईकोर्ट में तीन दिनों तक लड़ाई लड़ी. शाहरुख ने उन दिनों अपना ज्यादातर समय लीगल टीम के साथ बिताया. हर चीज पर उनकी नजर रहती थी और पेपर पर अपने सुझाव भी लिखकर देते थे.
एनडीटीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रोहतगी ने बताया, "मुझे शाहरुख खान से निर्देश मिले थे... वह लगातार मेरे संपर्क में थे."
रोहतगी ने कहा, "दुर्भाग्य से, निचली अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिली. इसलिए मामला उच्च न्यायालय में गया और एक महीना बीत गया. आर्यन के माता-पिता बहुत चिंतित थे. इसलिए वे मामले में बहुत दिलचस्पी ले रहे थे. शाहरुख ने फिल्म से जुड़ा सारा काम रोक दिया था. वास्तव में वह अपनी कानूनी टीम की मदद करने के लिए नोट्स भी बनाते थे."
वकील ने कहा कि शाहरुख खान उन चीज़ों पर नोट्स लिखते थे जिस पर उन्हें लगता था कि इससे आर्यन खान के मामले को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
रोहतगी ने बताया, "वह वकील नहीं हैं, लेकिन उनका कॉमन सेंस और परसेप्शन बहुत मजबूत है. वह मुझे बैकग्राउंडर बताने की कोशिश कर रहे थे...उनका बेटा कहाँ पढ़ता था... वे (व्हाट्सएप) चैट किस बारे में हैं. उसके पास वे चैट नहीं थे. चैट आर्यन के फोन पर हैं और फोन एनसीबी के पास है. उन्होंने मुझे यह कहते हुए सारा बैकग्राउंडर दिया कि यह आपकी मदद कर सकता है. वह बहुत समझदार और व्यावहारिक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं