विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2011

कर्नाटक : बीजेपी विधायक श्रीरामुलू का इस्तीफा

श्रीरामुलू येदियुरप्पा सरकार में स्वास्थ्यमंत्री थे। वह रेड्डी भाइयों के सबसे वफादार सहयोगी माने जाते हैं और सुषमा स्वराज को अपनी मां मानते हैं।
बेंगलुरु: खनन उद्यमी रेड्डी बंधु के करीबी माने जाने वाले कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलू ने विधानसभा से अपने इस्तीफे की घोषणा की। श्रीरामुलू ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है और विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैया को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उनके फैसले को मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा द्वारा कैबिनेट से हटाए जाने पर प्रभावशाली रेड्डी बंधु की अप्रसन्नता की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। राज्य में अवैध खनन पर लोकायुक्त की रिपोर्ट में नाम आने के बाद रेड्डी बंधु को कैबिनेट से हटाया गया। रेड्डी बंधु- जर्नादन तथा करुणाकर रेड्डी प्रदेश मंत्रिमंडल में श्रीरामुलू को भी शामिल करने पर जोर दे रहे थे। श्रीरामुलू का इस्तीफा गौड़ा के लिए चुनौती बन सकता है, जिन्हें बीएस येदियुरप्पा की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाले आज एक महीना हुआ है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक बीजेपी, श्रीरामुलू, बीजेपी विधायक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com