कर्नाटक के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं उस डायरी की बात कर रहा हूं जो एमएलसी गोविंद राजू के घर से आयकर विभाग को मिली.
बेंगलुरू:
आयकर विभाग को कांग्रेस के एक नेता के घर से एक रहस्यमयी डायरी मिली, जिसमें अरबों रुपये के लेनदेन का ब्यौरा है, ऐसा दावा बीजेपी का है. ये डायरी अब प्रवर्तन निदेशालय के कब्जे में है, जिसके कुछ पन्ने मीडिया के हाथ लगे हैं और इसी वजह से इस डायरी के खुलासे दोबारा सुर्ख़ियों में हैं.
कर्नाटक के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 'मैं उस डायरी की बात कर रहा हूं जो एमएलसी गोविंद राजू के घर से आयकर विभाग को मिली. इसमें पता चलता है कि 1,000 करोड़ रुपये सिद्धारमैया के कहने पर गोविंद राजू की तरफ से कांग्रेस आलाकमान को दिए गए. इसमें 65 लाख रुपये का भी ज़िक्र है, जोकि स्टील फ्लाईओवर से जुड़ा है."
हालांकि जिस कांग्रेस एमएलसी पर आरोप बीजेपी लगा रही है, उनका कहना है कि न तो डायरी उनकी है और ना ही उसमें मौजूद दस्तखत.
वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव का कहना है कि "येदियुरप्पा क्या कह रहे हैं, उसका जवाब हम क्यों दें. गोविंद राजू कह चुके हैं कि उस डायरी से उनका कुछ भी लेना-देना नहीं है. ऐसे में जिस एजेंसी के पास डायरी है, उसी को बताना चाहिए की उसमें क्या है. येदियुरप्पा को उस डायरी के कंटेंट्स की जानकारी किसने दी.. इसकी भी जांच होनी चाहिए.
दरअसल, पिछले साल मार्च में आयकर विभाग ने इस कंग्रेस एमएलसी के घर पर छापा मारा था. इस दौरान नकदी तो मिली ही थी, बाद में खबर आई कि एक डायरी भी मिली, जिस पर अबतक आयकर विभाग की तरफ से कोई ब्यान नहीं दिया गया है कि डायरी मिली भी है या नहीं.
पिछले हफ्ते कांग्रेस ने येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की एक ऑडियो-वीडियो क्लिप जारी की थी, जिसमें दोनों अपनी पार्टी के आलाकमान को करोड़ों रुपये देने की बात करते सुने जा सकते हैं. इसी के बाद विवाद नए सिरे से शुरू हो गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आयकर विभाग, कांग्रेस, कर्नाटक, बीएस येदियुरप्पा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बीजेपी, सिद्धारमैया, गोविंद राजू, Income Tax Department, Congress, Karnataka, BS Yeddyurappa, Enforcement Directorate (ED), BJP, Siddaramaiah, Govind Raju