उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के निर्देश देते हुये कहा कि महामारी को एक चुनौती मानते हुए इससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों में तेजी लायी जाए. मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां उच्चस्तरीय बैठक में ‘अनलॉक' व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने जनपद कानपुर नगर, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर तथा प्रयागराज में कोविड-19 के उपचार व संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिये हैं.
उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) अथवा किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी जाए, जो वहां कैम्प कर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. उन्होंने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा को जनपद लखनऊ के एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों का भ्रमण कर भरे तथा रिक्त बिस्तरों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर सहित पूरे प्रदेश में निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि संपर्क की तलाश तथा घर-घर सर्वेक्षण की गतिविधियां बेहतर की जाएं. उन्होंने निषिद्ध क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतते हुए व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निषिद्ध क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच करायी जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही, आवश्यकतानुसार चिकित्सा कर्मियों तथा मेडिकल उपकरणों की समुचित व्यवस्था भी की जाए. एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पताल में मानक के अनुरूप वेंटिलेटर की व्यवस्था रहनी चाहिए.
उन्होंने जांच की क्षमता में निरन्तर वृद्धि किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटी-पीसीआर के माध्यम से प्रतिदिन की जा रही जांच को बढ़ाया जाए.
यूपी BJP प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने महानिदेशक, स्वास्थ्य तथा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को प्रदेश के एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या में हुई वृद्धि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये. उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के लिए तैनात नोडल अधिकारी की जानकारी सम्बन्धित जिलाधिकारी से प्राप्त की जाए. उन्होंने जनपद स्तर पर एम्बुलेंस सेवा के प्रभावी संचालन के लिए नामित प्रभारी अधिकारी का विवरण सम्बन्धित मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त करने के भी निर्देश दिये.
VIDEO: दुनिया में कोरोना से संक्रमित हुए कई बड़े नाम
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं