स्पीड ब्रेकर (Speed breaker) वैसे तो हादसे रोकने के लिए होते हैं, लेकिन यह जानलेवा स्पॉट बन गए हैं. कब स्पीड ब्रेकर सामने आ जाए, यह डर हर गाड़ी चलाने वाले कि दिल में समाया रहता है. वजह है बिना नियम और सिग्नल के सड़कों पर बने बेडौल स्पीड ब्रेकर. देश के तमाम हिस्सों में हर दिन इन ब्रेकर के कारण हादसे होते हैं. इस मुद्दे पर एनडीटीवी की तरफ से एक मुहिम की शुरुआत की है. इस अभियान में आम लोग गलत तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर से हो रही परेशानी को बता रहे हैं.
एनडीटीवी के साथ बात करते हुए ट्रैफिक गुरु शैलेश सिन्हा ने कहा कि जो विभाग सड़क का निर्माण कर रहे हैं उन्हें यह समझना होगा कि जो वो कार्य कर रहे हैं उसे पूरा देश कभी न कभी उपयोग करेगा. इसलिए उन्हें कम्यूनिकेशन के जो पैटर्न हैं उसे जरूर लगाना चाहिए. उसके मेंटेनेंस की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी का सही उपयोग हम नहीं करते हैं तो वो एक हथियार की तरह है. उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में जो आदमी मरता है सिर्फ वही नहीं मरता है उसके साथ पूरा एक परिवार जूझता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कितने जानें लेता है स्पीड ब्रेकर
केंद्र सरकार ने संसद में 21 जुलाई 2017 को बताया था कि देश में स्पीड ब्रेकर की वजह से होने वाले हादसों में रोजाना नौ लोगों की जान चली जाती है और 30 लोग घायल हो जाते हैं. इसे अगर साल के हिसाब से देखें तो हर साल 1104 लोगों की जान स्पीड ब्रेकर से होने वाले हादसों में जाती है और करीब 11 हजार लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं. सरकार की ओर से पेश आंकड़ों के मुताबिक 2015 में हाइवे पर 11 हजार 84 हादसे स्पीड ब्रेकर की वजह से हुए. इन हादसों में तीन हजार 409 लोगों की जान चली गई और नौ हजार 764 लोग जख्मी हो गए. भारत में सबसे अधिक दिक्कत उन स्पीड ब्रेकर से है, जो अनमार्क है या जिन्हें बिना किसी मानक के ऐसे ही तैयार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-:
जानलेवा स्पीड ब्रेकर पर लगाओ ब्रेक: NDTV की विशेष मुहिम से जुड़ें, 7303388311 पर भेजें अपना VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं