- लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल ने रेलवे से जुड़ी मांगें लोकगीत के जरिए प्रस्तुत कीं.
- छोटेलाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज की रेल संबंधित समस्याओं को गीत के माध्यम से सदन में रखा.
- सांसद के लोकगीत को सुनकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई सदस्यों ने हँसी और मुस्कुराहट दिखाई.
लोकसभा में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान उस समय बेहद खुशनुमा और दिलचस्प माहौल बन गया, जब समाजवादी पार्टी के एक सांसद छोटेलाल ने रेलवे से जुड़ी अपनी मांगों को सदन के पटल पर रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने अपनी बात पारंपरिक लोकगीत के जरिए गाकर सुनाई, जिसे देख सदन में मौजूद सदस्य अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सके. सांसद के इस सुरीले अंदाज के दौरान उनके पीछे बैठीं मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी लगातार मुस्कुराती नजर आईं.
सपा के छोटेलाल वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज (उत्तर प्रदेश) से संबंधित मांगें रख रहे थे. छोटेलाल ने कहा, ‘‘मैंने एक गीत लिखा है.''
इसके बाद, उन्होंने सदन में यह लोकगीत गाया, ‘‘सोनभद्र के भईली आज जर्जर हलतिया होअ, जर्जर हलतिया एकदम बदतर हलतिया होअ...कहिया ले ट्रेन चली सब ओरिया...मंत्री जी सुनी पुकरिया.''
सपा सांसद ने लोकगीत के जरिये अपनी मांग रखी
— NDTV India (@ndtvindia) March 17, 2026
लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त अलग तरह के हल्के-फुल्के क्षण देखने को मिले, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने लोकगीत गाकर रेलवे से संबंधित अपनी मांगें रखीं.#ChhotelalKharwar pic.twitter.com/QcELsLTd8z
यह गीत सुन कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित सदन के कई सदस्य हंसते नजर आए. इस बीच, पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सपा सांसद से कहा, ‘‘आप अपनी मांग बताइए.'' सपा सांसद ने अलग अंदाज में इस लोकगीत के जरिये अपनी मांग भी रखी.
ये भी पढ़ें : सारा अली खान को अब केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, जानें गैर हिंदुओं के प्रवेश के लिए क्या हैं नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं