विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

रिंकू-प्रिया की सगाई में ठहाके लगा रहीं थीं जया बच्चन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, पीछे हट गईं एक्ट्रेस- देखें वीडियो

इस सगाई में जया बच्चन भी मौजूद रहीं और स्टेज पर वह काफी हंसती-मुस्कराती नजर आईं. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ एक्ट्रेस को पीछे हटना पड़ा.

रिंकू-प्रिया की सगाई में ठहाके लगा रहीं थीं जया बच्चन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, पीछे हट गईं एक्ट्रेस- देखें वीडियो
रिंकू-प्रिया की सगाई में पहुंचीं जया बच्चन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है एक सगाई समारोह में उनका बदला-बदला अंदाज. दरअसल, टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को बेहद खास अंदाज में हुई, जिसमें कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की. इस सगाई में जया बच्चन भी मौजूद रहीं और स्टेज पर वह काफी हंसती-मुस्कराती नजर आईं. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ एक्ट्रेस को पीछे हटना पड़ा.

रिंकू-सरोज की सगाई का वीडियो वायरल 

एक वायरल वीडियो में वह रिंकू और प्रिया के साथ खुलकर ठहाके लगाती दिख रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस ने भी उनके इस चुलबुले रूप को काफी पसंद किया है. हालांकि, मामला तब बदला जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता मंच पर पहुंचे. जया बच्चन ने बिना कुछ कहे खुद को एक किनारे कर लिया और बाकी नेताओं को प्रमुखता से आगे आने दिया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यूजर्स के आए रिएक्शन

कुछ लोगों ने जया की सादगी की तारीफ की, तो कुछ ने उनके लुक को लेकर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, “जया जी तो बिल्कुल घरेलू अंदाज में सगाई में चली आईं.” वहीं एक अन्य ने कहा, “ऐसा लगा जैसे वह किसी फैमिली फंक्शन में नहीं, पड़ोस में गई हों.” बाद में उनकी कुछ तस्वीरें डिंपल यादव और अखिलेश यादव के साथ बैठकर बात करते हुए भी सामने आईं, जो इस समारोह की राजनीतिक गर्मी की ओर इशारा करती हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Singh, Priya Saroj, Jaya Bachchan, Jaya Bachchan Engagement Video, Jaya Bachchan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com