विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2012

सोनिया ने भ्रष्टाचार, एफडीआई पर भाजपा को घेरा

सोनिया ने भ्रष्टाचार, एफडीआई पर भाजपा को घेरा
मंगलोर (कर्नाटक): कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम न उठाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही कैंसर के समान इस बीमारी से लड़ रही है।

कांग्रेस प्रमुख ने खुदरा मल्टीब्रांड में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध करने पर भाजपा की आलोचना की और कहा कि यह किसानों के फायदे के लिए है।

सोनिया गांधी गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर थीं और वह मंगलोर में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को सम्बोधित कर ही थीं।

उन्होंने भ्रष्टाचार की तुलना कैंसर से की जो समाज में फैल चुका है और कहा कि कांग्रेस के अलावा अन्य किसी भी दल ने इसके खिलाफ कुछ नहीं किया।

गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के कारण आलोचना की और कहा कि सत्तारुढ़ दल ने केवल खोखले वादे किए थे।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोग अगले साल मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में परिवर्तन लाने के लिए तैयार हैं और कांग्रेस को सत्ता को दोबारा हासिल करने के लिए एकताबद्ध रहना होगा।

उन्हें पार्टी के उस वर्ग की तरफ इशारा किया जो कांग्रेस की प्रदेश इकाई के दलित अध्यक्ष जी. परमेश्वर को हटाकर लिंगायत समुदाय के नेता शमनुर शिवशंकरप्पा को लाने की हिमायत कर रहा है।

सोनिया गांधी ने अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा एवं डीएलएफ के विवादित भूमि सौदे और सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर लगे धन की हेराफेरी के आरोपों की चर्चा नहीं की।

उन्होंने खुदरा मल्टीब्रांड एफडीआई पर कहा कि जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार थी तब भाजपा यह चाहती थी लेकिन अब वह विरोध के विरोध कर रही है। कांग्रेस प्रमुख डीजल मूल्य वृद्धि एवं छूट वाले रसोई गैस सिलेंडर की मात्रा सीमित करने के केंद्र सरकार के निर्णय का भी बचाव किया।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सहित अन्य राज्य सरकारें कांग्रेस सरकारों का अनुकरण क्यों नहीं करतीं जहां पर छह के बजाय नौ सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाए रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Corruption, BJP, FDI, सोनिया गांधी, भ्रष्टाचार, भाजपा, एफडीआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com