विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2018

#MeToo: अब सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

गायिका सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

#MeToo: अब सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
नई दिल्ली: गायिका सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. महिला पत्रकार के खेर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद महापात्रा ने ट्विटर पर खेर के अनुचित व्यवहार को लेकर आरोप लगाते हुए अपने अनुभवों को साझा किया. घटना का उल्लेख करते हुए महापात्रा ने ट्वीट किया ‘मैं कॉन्सर्ट (संगीत कार्यक्रम) पर चर्चा के लिए कैलाश से ‘पृथ्वी कैफे’ में मिली थी, जिसमें (कॉन्सर्ट में) हम दोनों के बैंड प्रस्तुति देने वाले थे. सामान्य बातचीत के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रख दिया और कहा तुम बहुत सुंदर हो, खुश हूं कि संगीतकार ने तुम्हें चुना, अभिनेता (राम) को नहीं. मैं उसके तुरंत बाद ही वहां से निकल गई.’

डायरेक्टर विकास बहल ने अनुराग कश्यप और मोटवानी को भेजा कानूनी नोटिस, दी ये चेतावनी

उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा झिड़के जाने के बाद भी कैलाश ने उत्पीड़न जारी रखा. ढाका में कॉन्सर्ट के दौरान भी अभद्रता की.    उन्होंने लिखा, ‘कैलाश यहीं नहीं रूके. ढाका पहुंचने के बाद और आयोजकों के साथ समारोह स्थल तक जाते समय वे मुझे फोन करते रहे और जब मैंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने आयोजकों के फोन से मुझसे संपर्क किया और कहा कि ‘साउंडचेक’ में ना जाकर उनसे उनके कमरे में मिलूं.‘    #Metoo: एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी बोले- सफाई दें या फिर इस्तीफा

उन्होंने आगे लिखा कि "कैलाश ने कई गीत मेरे स्टूडियो में गाए है और कई प्रोजेक्ट में निर्माता रही हूं...मुझे पता था कि मुझे उतना दृढ़ बने रहना है जितनी मैं हूं..." महापात्रा ने कहा कि कैलाश को खुद को एक ‘साधारण’ इंसान और ‘‘संगीत के प्रति समर्पित’’ नहीं बताना चाहिए. खेर से संपर्क किया गया लेकिन वह प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हुए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Kher, Sona Mohapatra Accuses Kailash Kher, Sona Mohaptra, Metoo Movement, Metoo Movement India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com