स्टार प्लस का शो 'तेरे लिए' शुरू होते ही लाखों दर्शक टीवी के सामने बैठ जाते थे. 2010 में अनुराग और तानी की प्रेम कहानी जितनी पसंद की गई, उतना ही लोकप्रिय हुआ इसका सूफियाना टाइटल ट्रैक. इस गाने को मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हिमानी कपूर के साथ आवाज दी थी. इस शो ने हर्षद चोपड़ा के करियर को नई ऊंचाई दी, जबकि इसकी लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया कपूर कुछ साल बाद छोटे पर्दे से लगभग गायब सी हो गईं. हालांकि यह गाना लोगों की जुबां से नहीं हटा. 'तेरे लिए' का टाइटल ट्रैक अपनी सूफी शैली और इमोशनल लिरिक्स की वजह से आज भी टीवी की दुनिया के सबसे यादगार टाइटल सॉन्ग्स में गिना जाता है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टाइटल ट्रैक के लिए कैलाश खेर को इंडियन टेली अवॉर्ड्स और इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया था.
हर्षद चोपड़ा के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
हालांकि हर्षद चोपड़ा इससे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' से लोकप्रिय हो चुके थे, लेकिन 'तेरे लिए' में अनुराग गांगुली के किरदार ने उन्हें टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल कर दिया. इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले और इसके बाद उनके करियर को नई रफ्तार मिली. बाद के वर्षों में उन्होंने 'बेपनाह' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सफल शोज में भी मुख्य भूमिका निभाई.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ये भी पढ़ें- राजीव खंडेलवाल की वाइफ होती हैं सुबह-सुबह की पति की इस आदत से परेशान, कहीं तो होगा के सूजल ने बताया
अचानक बंद हुआ था शो
एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना 'तेरे लिए' 14 जून 2010 को शुरू हुआ था. शो को अच्छी TRP मिली, लेकिन करीब 10 महीने बाद 2 अप्रैल 2011 को इसका प्रसारण अचानक खत्म हो गया. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच मतभेदों की वजह से शो को समय से पहले बंद करना पड़ा.
अनुप्रिया कपूर हुई टीवी से गायब
'तेरे लिए' से टीवी पर पहचान बनाने वाली अनुप्रिया कपूर बाद में 'ये है आशिकी', 'वॉरियर हाई', 'भाग्यलक्ष्मी' और 'लाल इश्क' जैसे शोज में भी नजर आईं. हालांकि 2018 के बाद उन्होंने किसी नए टीवी शो में काम नहीं किया. इन दिनों वह लाइमलाइट से दूर रहते हुए अपने बेकिंग बिजनेस 'Lylac Bake Shop' पर फोकस कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं