PM Modi Somnath Visit: पीएम मोदी आज 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल हुए. जहां पहुंच पीएम मोदी ने शिव अराधना की और विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया गया. पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया. इस मौके को खास बनाने के लिए एयरफोर्स के विमानों ने शानदार हवाई करतब दिखाए. वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी का रोड शो हुआ. इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों को भी संबोधित किया.
ये भी पढ़ें: Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ की 75वीं वर्षगांठ का आज ऐतिहासिक समारोह, जानिए इस मंदिर का इतिहास
Somnath Amrut Mahotsav Updates-:
मंदिर को बार-बार तोड़ा लेकिन बार-बार बना...सोमनाथ में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोमनाथ में कहा कि लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया. वो सोमनाथ को एक भौतिक ढांचा मानकर उससे टकराते रहे! बार-बार इस मंदिर को तोड़ा गया... ये बार-बार बनता रहा... हर बार उठ खड़ा होता रहा, क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारे राष्ट्र का वैचारिक सामर्थ्य क्या है. हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले लोग हैं. उसके भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है.और शिव तो सर्वात्मा हैं.
Somnath Amrut Mahotsav Live: हमारी आस्था में चंद्रमा शिव से जुड़े हैं...सोमनाथ में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती... देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था क्योंकि शिव के साथ शक्ति की आराधना हमारी परंपरा रही है...चंद्रयाण मिशन में चंद्रमा पर जहां भारत का रोवर लैंड हुआ उस जगह का नाम भी हमने शिव शक्ति प्वाइंट रखा है क्योंकि हमारी आस्था में चंद्रमा शिव से जुड़े हैं.
Somnath Amrut Mahotsav Live: जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है...पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोमनाथ में कहा कि जब मैं पिछली बार यहां आया था, तब मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है. इतिहास के लंबे कालखंड में इस मंदिर ने अनेक आक्रमण झेले. महमूद गजनवी, अलाउद्दीन खिलजी जैसे अनेक आक्रांता आए.
Somnath Amrut Mahotsav Live: कोई ताकत भारत को नहीं झुका सकती...गुजरात में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी, अनेक प्रकार के बंधन लग गए, आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए. 11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी. लेकिन 13 मई को फिर 2 और परमाणु परीक्षण हुए थे. उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है. उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था. लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है. दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती.
Somnath Amrut Mahotsav Live: उस दिन दुनिया में तूफान आ गया जब...सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है. 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए. हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा. दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें.
जैसे पूरा सृष्टि कह रही हो जय सोमनाथ’: अमृत महोत्सव में पीएम मोदी का भावुक संबोधन
गुजरात के गिर सोमनाथ में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज प्रभास पाटन की पवित्र भूमि दिव्य आभा से भरी हुई है. उन्होंने कहा कि महादेव का यह प्राकट्य, आकाश से पुष्पवर्षा, कला, संगीत और नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां, वेद मंत्रों का जाप, गर्भगृह में शिव पंचाक्षरी का अखंड उच्चारण और समुद्र की लहरों का गर्जन, ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरी सृष्टि एक साथ ‘जय सोमनाथ’ का उद्घोष कर रही हो.
सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कोई साधारण अवसर नहीं था...सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 75 साल पहले, ठीक इसी दिन, सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कोई साधारण अवसर नहीं था. भारत 1947 में आज़ाद हुआ. 1951 में, सोमनाथ की प्राण-प्रतिष्ठा ने भारत की आज़ादी की भावना को घोषित किया. आजादी के समय, सरदार साहब ने 500 से ज्यादा रियासतों को एकजुट किया और एक भारत को उसका आधुनिक स्वरूप दिया. सोमनाथ के पुनर्निर्माण के ज़रिए, उन्होंने दुनिया को यह बताया कि भारत न केवल आजाद हुआ है, बल्कि अपनी प्राचीन गरिमा को फिर से पाने की राह पर भी आगे बढ़ चला है.
Somnath Amrut Mahotsav Live:सोमनाथ अमृत महोतस्व में पीएम मोदी का संबोधन
सोमनाथ अमृत महोतस्व में पीएम मोदी ने कहा कि समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं, जो स्वयं काल स्वरुप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं. ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है. आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं. जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है. ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीड़ा है।
Somnath Amrut Mahotsav Live: 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न
गिर सोमनाथ, गुजरात: सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विशेष महा पूजा' में शामिल हुए. इसके बाद 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं. सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है.
#WATCH गिर सोमनाथ, गुजरात: सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विशेष महा पूजा' में शामिल हुए। इसके बाद 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के… pic.twitter.com/GASHuvvKbz
सोमनाथ मंदिर में एयरफोर्स का हैरतंगेज प्रदर्शन, देखिए वीडियो
सोमनाथ मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में एयरफोर्स के विमानों ने शानदार करतब दिखाए, यहां देखिए वीडियो-
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Indian Air Force's Surya Kiran Acrobatics team perform manoeuvres during the Somnath Amrut Mahotsav at the Somnath Temple, one of the twelve Jyotirlingas.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
As part of the Somnath Amrut Mahotsav celebrations, Prime Minister Narendra Modi took part in… pic.twitter.com/uafKecMXpX
Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर में एयरफोर्स का करतब
सोमनाथ में आज विशेष पूजा अर्चना की गई. इस दौरान पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके को खास बनाने के लिए एयरफोर्स के विमानों ने भी हैरतंगेज प्रदर्शन किया.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर वायुसेना ने किया 'सूर्य किरण एयर शो'
सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. इस एयर शो में छह हॉक एमके-132 विमानों ने ऐतिहासिक मंदिर परिसर के ऊपर एरोबेटिक फॉर्मेशन में उड़ान भरी.

Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर के शिखर पर पहली बार हुआ 'कुंभाभिषेक
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया. इस कुंभाभिषेक के लिए एक विशेष कलश का इस्तेमाल हुआ. इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. समारोह के दौरान 11 तीर्थ स्थलों का पवित्र जल मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़ाया गया. यह आयोजन मंदिर के पुनर्निर्माण और पुनः प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'सोमनाथ अमृत पर्व-2026' का हिस्सा है.

PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, देखिए वीडियो
पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया, देखिए वीडियो-
Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi performs Jala Abhishek at the Somnath Temple pic.twitter.com/ldxyXhVBjR
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
सोमनाथ पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे, मुंबई में विशेष समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुंबई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भुलाभाई देसाई रोड स्थित श्री धाकलेश्वर मंदिर में हुए इस समारोह में राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा और सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार शामिल हुए. इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं मुंबई के इस समारोह में राज्यपाल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं.
सोमनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
सोमनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. जिसमें पहुंच पीएम मोदी ने शिव अराधना की. वहीं एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने आसमान से मंदिर पर पुष्पवर्षा की.

PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी शामिल, 75 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन
गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग ले रहे हैं. 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल इस पवित्र स्थल पर आयोजित यह कार्यक्रम मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है. इस दौरान मंदिर परिसर से सामने आए दृश्यों में भव्य तैयारियां और श्रद्धालुओं की बड़ी मौजूदगी देखी जा रही है.
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi participates in the Somnath Amrut Mahotsav at the Somnath Temple, one of the twelve Jyotirlingas.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
Somnath Amrut Mahotsav marks 75 years since the inauguration of the restored Temple.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/diN7UgesFv
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी इस वक्त सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी का लंबा रोड शो हुआ.

Somnath Amrut Mahotsav Live: पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचें
सोमनाथ मंदिर के विशेष कार्यक्रम में शिरकत के लिए पीएम मोदी पहुंच चुके हैं. इससे पहले उन्होंने एक लंबा रोड शो किया.

PM Modi Somnath Visit: सरदार पटेल को पीएम मोदी ने किया नमन
पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर के विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने रोड शो के बाद सरदार पटेल को नमन किया.

PM Modi Somnath Visit: थोड़ी देर में सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी का इस वक्त रोड शो चल रहा है. अब से थोड़ी देर बाद पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंच जाएंगे, जहां वो मंदिर के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow
— ANI (@ANI) May 11, 2026
Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel and Deputy Chief Minister Harsh Sanghavi are also present.
PM Modi will participate in the Somnath Amrut Mahotsav at Somnath Temple today
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vYBpPRSb0u
Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी, श्रद्धालु कर रहे इंतजार: डिप्टी सीएम
गुजरात के गिर सोमनाथ में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा कि आज सोमनाथ के श्रद्धालु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के अवसर पर सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ में पीएम मोदी का रोड शो
इस वक्त सोमनाथ में पीएम मोदी का रोड शो हो रहा है. सोमनाथ मंदिर में 'अमृत पर्व' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए दर्शक एकत्रित हुए हैं.
सोमनाथ से शुरू रथयात्रा में जब मोदी ने फूंकी जान, महाजन कह उठे- मैं ये नहीं कर सकता... और बदल गई BJP की कहानी
25 सितंबर 1990 से ठीक एक दिन पहले वेरावल की गलियों में असहज करने वाली खामोशी पसरी थी. सोमनाथ मंदिर से सटे इस तटीय शहर में ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा था, जिससे लगे कि अगले दिन यहां से एक ऐसी ऐतिहासिक राजनीतिक यात्रा शुरू होने वाली है, जो आने वाले दशकों में न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि भारतीय राजनीति की दिशा तय करेगी. अगले दिन सोमनाथ से आडवाणी की राममंदिर रथयात्रा शुरू होनी थी. न दीवारों पर पोस्टर थे, न झंडे, न बैनर और न ही किसी बड़े आयोजन की चहल-पहल. जब बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनके साथ प्रमोद महाजन यहां पहुंचे, तो उनके मन में स्वाभाविक संदेह पैदा हुआ.
पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर पुर्ननिर्माण का क्यों किया था विरोध
सोमनाथ मंदिर का आज से ठीक 75 साल 11 मई 1951 को गुजरात का प्रभास पाटन इलाके में भव्य उद्घाटन किया गया. सोमनाथ अमृत महोत्सव में आज पीएम मोदी विशेष ध्वज फहराने के साथ कुंभाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे. सोमनाथ मंदिर की ये पांच महीनों में उनकी दूसरी आध्यात्मिक यात्रा है. सोमनाथ मंदिर ने 13 सौ सालों में 7 बार आक्रमणकारियों का विध्वंस झेला था और आजादी के बाद उसका पुनर्निर्माण कराया गया था. सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री केएम मुंशी ने मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को आमंत्रण दिया था.
Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ पहुंचे डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, आज अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में डिप्टी सीएम हर्ष संघवी पहुंच गए हैं, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेने वाले हैं. कार्यक्रम को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है.
Somnath, Gujarat: Deputy CM Harsh Sanghavi arrives at Somnath Temple. Prime Minister Narendra Modi is set to participate in the Somnath Amrut Mahotsav at the temple pic.twitter.com/zyl0dtWmZD
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
Somnath Amrut Mahotsav Live: सोमनाथ मंदिर में 'अमृत पर्व' कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को लेकर उत्साहित कलाकार
सोमनाथ मंदिर में 'अमृत पर्व' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन निर्धारित है. इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए दर्शक एकत्रित हुए हैं. एक महिला कलाकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आज हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आ रहे हैं. हमारी टीम पोरबंदर से उनका स्वागत करने आई है."
Somnath Amrut Mahotsav Updates: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव है. यह अवसर है भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक जागृत व समृद्ध करने के संकल्प को मज़बूत करने का, जिससे भारत की भावी पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी.
Somnath Amrut Mahotsav Updates: सोमनाथ अमृत महोत्सव में आज पीएम मोदी, गिर सोमनाथ से सामने आए दृश्य
पीएम मोदी आज गुजरात के गिर सोमनाथ में स्थित सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेंगे. इस दौरान वे विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिससे जुड़ी तस्वीरें और विजुअल्स सामने आए हैं. सोमनाथ मंदिर में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है.
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi to participate in the Somnath Amrut Mahotsav at Somnath Temple today; visuals from Gir Somnath pic.twitter.com/NF865dSE23
— ANI (@ANI) May 11, 2026
PM Modi Somnath Visit: प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, वे गिर सोमनाथ व वडोदरा में कई धार्मिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए जामनगर पहुंचे. राज्य में उनके कार्यक्रमों से पहले जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.
Somnath Amrut Mahotsav Live: एयरफोर्स की प्रसिद्ध सूर्य किरण टीम ‘एअर शो’ का प्रदर्शन करेगी
भारतीय एयरफोर्स की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी) सोमनाथ मंदिर के ऊपर ‘एअर शो’ का प्रदर्शन करेगी. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ समारोह का हिस्सा होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे.
Somnath Amrut Mahotsav Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जामनगर में शानदार आगमन
पीएम मोदी के जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और जगह-जगह उनका अभिनंदन किया. जामनगर के लाल बंगला सर्कल पर आयोजित स्वागत समारोह में भी भारी भीड़ जुटी और पूरा इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता का ऐसा आशीर्वाद और भरोसा मिलने पर चुनावी थकान महसूस नहीं होती और उन्होंने गुजरात के लोगों का BJP के प्रति अटूट समर्थन के लिए आभार जताया.
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ में पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, 2000 से ज्यादा जवान तैनात
सोमनाथ अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जूनागढ़ रेंज के डीआईजी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, वनकर्मी, होमगार्ड और अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं. पूरे इलाके को निगरानी में रखा गया है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं.
#WATCH | Somnath, Gujarat: DIG Rajendrasinh Chudasama says, "On the occasion of Somnath Amrit Mahotsav, Prime Minister Modi is coming here tomorrow. More than 2000 police personnel, forest staff, Home Guards, and all officials have been deployed... The entire area is under our… pic.twitter.com/Ma3k1Qcx78
— ANI (@ANI) May 11, 2026
Somnath Amrut Mahotsav Live: भक्तों के लिए क्यों खास है सोमनाथ मंदिर
गुजरात के सौराष्ट्र तट पर प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला और सबसे पवित्र माना जाता है. शिव पुराण में वर्णित यह मंदिर भगवान शिव, भगवान कृष्ण और शक्ति की उपासना का प्रमुख केंद्र है. द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में भी सोमनाथ को सबसे पहला स्थान दिया गया है, जो भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में इसकी सर्वोच्च पहचान को दर्शाता है.
Somnath Amrut Mahotsav Updates: सोमनाथ पहुंचेंगे पीएम मोदी, ऐतिहासिक समारोह में होंगे शामिल
आस्था, साहस और भारतीय सभ्यता की अमर पहचान माने जाने वाले सोमनाथ मंदिर का इतिहास एक बार फिर चर्चा में है. 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के जरिए इस वर्ष मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल और इसके पुनर्निर्माण के बाद दोबारा उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का विशेष आयोजन किया जा रहा है. इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.