विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

हिमाचल प्रदेश: सफेद चादर से ढका लाहौल स्पीति, लगातार दूसरे दिन हो रही है बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जनवरी तक लाहौल स्पीति में मौसम ख़राब रहने और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है.

हिमाचल प्रदेश: सफेद चादर से ढका लाहौल स्पीति, लगातार दूसरे दिन हो रही है बर्फबारी
बर्फबारी से किसानों को थोड़ी राहत पहुंची है.
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बुधवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी ज़ारी है. अब तक वहां एक फुट से लेकर करीब तीन फुट तक बर्फ गिर चुकी है. कबायली जिला लाहौल स्पीति में दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ बर्फबारी देखने को मिल रही है. सीज़न की यह पहली बर्फबारी है, जो लगातार दूसरे दिन भी जारी है.

बर्फबारी के चलते केलांग मनाली नेशनल हाइवे नंबर-3 समेत घाटी के सभी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं. लाहौल स्पीति में हो रही बर्फबारी से जहां एक ओर लंबे समय से सूखा खत्म हुआ है, वहीं किसान व बागवानों ने इस बर्फबारी को सिर आंखों पर बिठाया है. बर्फबारी नहीं होने से किसान और बागवानों के माथे पर चिंता की मोटी लकीर खिंच गई थी. इस बर्फबारी से उन्हें थोड़ी राहत पहुंची है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहले ही 26 जनवरी तक लाहौल स्पीति में मौसम ख़राब रहने और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. जिला प्रशासन ने इसी के मद्देनजर एडवायजरी जारी करते हुए अनावश्यक यात्रा नहीं करने और अपने घरों के भीतर सुरक्षित रहने की सलाह दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snowfall In Himachal Pradesh, Snowfall In Lahaul Spiti, Ndtv Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com