विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2023

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दीवार गिरने से छह महिलाओं और एक बच्चे की मौत

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिलाएं हल्दी समारोह में जा रही थीं. जैसे ही वे छोटे-छोटे घरों से घिरी संकरी गली से गुजर रही थी, एक दीवार अचानक उन लोगों पर गिर गई.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दीवार गिरने से छह महिलाओं और एक बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दीवार गिरने से छह महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दीवार गिरने से छह महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई. कम से कम 21 अन्य घायल हो गए.
यह घटना कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में, महिलाएं बच्चों के साथ बैंडबाजे के पीछे चल रही थीं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिलाएं हल्दी समारोह में जा रही थीं. जैसे ही वे छोटे-छोटे घरों से घिरी संकरी गली से गुजर रही थी, एक दीवार अचानक उन लोगों पर गिर गई. देखते ही देखते सड़क पर धूल का गुबार छा गया. अब तक मरने वालों के बारे में पता नहीं चल पाया है. 

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. रायबरेली के रेलवे कॉलोनी में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मृतक डॉक्टर की पहचान अरुण कुमार के रूप में की है. वो नेत्र विशेषज्ञ थे. और फिलहाल राय बरेली के मॉर्डन रेल कोच फैकटरी में पोस्टेड थे. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह बीते काफी समय से डिप्रेशन में थे. 

मिर्ज़ापुर के रहने वाले डॉ. कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रायबरेली में रेलवे क्वार्टर में रहते थे. उन्हें आखिरी बार रविवार को देखा गया था. जब अगले दो दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो सका तो डॉक्टर के सहकर्मी उनके घर गए. जब उनके घर की घंटी बजाने और दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. उन्हें अंदर डॉक्टर, उनकी पत्नी अर्चना, बेटी आदिवा (12) और बेटे आरव (4) के शव मिले. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Mau District, Uttar Pardesh Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com