विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

श्री काशी विश्वनाथ धाम में टूटे रिकॉर्ड, पिछले साल श्रावण माह की तुलना में इस बार 5 गुना ज्यादा चढ़ा चढ़ावा  

श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी दी कि 2023 के श्रावण माह में कुल 16.89 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है. जबकि 2022 के सावन महीने में 3,40,71,065 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया था. यानी 2022 के सावन माह के मुकाबले 2023 के श्रावण माह में लगभग 5 गुना बढ़ गया है.

श्री काशी विश्वनाथ धाम में टूटे रिकॉर्ड, पिछले साल श्रावण माह की तुलना में इस बार 5 गुना ज्यादा चढ़ा चढ़ावा  
श्री काशी विश्वनाथ धाम जब से 3000 स्क्वायर फीट से 5 लाख स्क्वायर फीट में विस्तारित हुआ है.
वाराणसी:

श्री काशी विश्वनाथ कॉरीडोर ने न केवल श्री काशी विश्वनाथ धाम को एक नव्य और भव्य आभा से अलंकृत किया है, बल्कि श्रद्घालुओं को भी ऐसा मोहित किया कि देश-दुनिया से बाबा भोलेनाथ के भक्त बरबस ही खिंचे चले आ रहे हैं. भगवान शिव की अराधना को समर्पित श्रावण मास में यहां इस वर्ष सभी रिकॉर्ड धराशायी हो गए. इस साल श्रावण माह में कुल 1,63,17,000 भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं, श्रद्धालुओ ने दिल खोलकर बाबा पर खूब चढ़ावा भी चढ़ाया. पिछले सावन के मुकाबले इस वर्ष सावन में बाबा को भक्तों ने 5 गुना ज्यादा चढ़ावा चढ़ाया है. 

श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी दी कि 2023 के श्रावण माह में कुल 16.89 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है. जबकि 2022 के सावन महीने में 3,40,71,065 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया था. यानी 2022 के सावन माह के मुकाबले 2023 के श्रावण माह में लगभग 5 गुना बढ़ गया है. श्री काशी विश्वनाथ धाम जब से 3000 स्क्वायर फीट से 5 लाख स्क्वायर फीट में विस्तारित हुआ है. यहां प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन में सुगमता आई है.

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास किया गया है. पेयजल, छाया की व्यवस्था, मैट अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा दर्शनार्थियों व पर्यटकों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं. 

इसके अतिरिक्त, सफाई व्यवस्था में 200 कर्मियों और दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा, सुविधा देने के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है. श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए लॉकर और हेल्पडेस्क स्थापित किये गये हैं. मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है. इसके अतिरिक्त, मंदिर न्यास दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए अन्य कई प्रकार की व्यवस्था कर रहा है.

श्री काशी विश्वनाथ धाम का नव्य भव्य स्वरूप होने के कारण वाराणसी में पर्यटको व दर्शनार्थियों की संख्या में भी बढ़ी है. इस कारण से वाराणसी में परिवहन, होटल, गेस्ट हाउस, नाविकों, श्रमिको, वस्त्र उद्योग, हैंडीक्राफ्ट व अन्य व्यवसायों में वृद्धि होने के कारण अर्थव्यवस्था में भी तेजी से रफ़्तार पकड़ रही है.

ये भी पढ़ें:-

काशी विश्वनाथ मंदिर आने वालों के लिए Help Desk शुरू, योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मोटे अनाज से बना लड्डू 'श्री अन्न प्रसादम'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shri Kashi Vishwanath Dham, Shri Kashi Vishwanath Corridoor, Shri Kashi Vishwanath Sugam Darshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com