विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2018

शशि थरूर को शिवसेना का साथ, कहा- क्या अमित शाह बीजेपी विधायक की 'भगवान राम' वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे

शशि थरूर की ‘हिंदू पाकिस्तान ’ वाली टिप्पणी के लिये भाजपा के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करने के बाद शिवसेना का यह बयान आया है.

शशि थरूर को शिवसेना का साथ, कहा- क्या अमित शाह बीजेपी विधायक की 'भगवान राम' वाली टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश से पार्टी के एक विधायक की उस टिप्पणी के लिये माफी मांगेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते हैं.  शशि थरूर की ‘हिंदू पाकिस्तान ’ वाली टिप्पणी के लिये भाजपा के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करने के बाद शिवसेना का यह बयान आया है.

'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर हुए विवाद के बाद शशि थरूर को कांग्रेस ने चेताया

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना ’ में कहा , ‘थरूर ने कहा कि अगर भाजपा साल 2019 (लोकसभा) चुनाव जीतती है तो भारत ‘हिंदू पाकिस्तान ’ बन जायेगा. संक्षेप में कहें तो अगर पीएम मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जायेगा.’ शिवसेना ने कहा , ‘आरएसएस का यही एजेंडा है और थरूर ने इसे कांग्रेस के मंच से कहा है,’    

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बुधवार को यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आयी तो वह संविधान को बदल देगी और ‘हिंदू पाकिस्तान’ के निर्माण के लिये मार्ग प्रशस्त करेगी. भाजपा ने ‘भारतीय लोकतंत्र एवं हिंदुओं पर हमले’ के लिये कल राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था. शिवसेना ने कहा , ‘भाजपा चाहती है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थरूर की टिप्पणी के लिये माफी मांगें. लेकिन उन्हें यह समझने की जरूरत है कि थरूर तो सिर्फ भाजपा की भाषा में बोल रहे हैं.’

शशि थरूर बोले- अगर 2019 में बीजेपी जीती, तो भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा, संबित ने हमला बोला

उन्होंने कहा , ‘उसके एक विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि यहां तक कि भगवान राम भी बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकते. उनकी यह टिप्पणी हिंदुओं का अपमान है. क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनकी (विधायक की) टिप्पणी के लिये माफी नहीं मांगनी चाहिए ?’ भाजपा विधायक ने हाल में कहा था , ‘अगर भगवान राम भी आ जायेंगे तब भी बलात्कार की घटना पर नियंत्रण नहीं हो पायेगा.’

VIDEO: ...तो देश बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान : शशि थरूर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena, Shashi Tharoor, Shiv Sena BJP, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com