महाराष्ट्र की महा-शपथ का एकनाथ शिंदे वाला सबसे बड़ा सस्पेंस उप-मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी शपथ के साथ खत्म हो गया. मंच पर आखिर लम्हे तक शिंदे को लेकर अटकलें लगती रहीं. कैमरे उनके चेहरे पर फोकस थे. उनका मूड क्या है, हर कोई यह जानना चाहता था. उनके चेहरे और हाव-भाव को पढ़ा जा रहा था. फडणवीस से कुछ फासले पर बैठने के कारण यह सस्पेंस और बढ़ रहा था. लेकिन देवेंद्र फडणवीस की सीएम की शपथ के बाद जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, यह क्लियर हो गया कि शिंदे ने दबे दिल से ही सही कुर्सी बदलने पर हामी भर दी थी.
शपथ ग्रहण के दौरान शिंदे का चेहरा उनका हाल ए दिल बता रहा था. शपथ ग्रहण में शिंदे के चेहरे पर हंसी का एक जो लम्हा था, वह शपथ के बाद पीएम मोदी बाद के चार सेंकेड थे. पीएम मोदी ने जोर से तीन बार शिंदे का हाथ ठोका और शिंदे खिलखिलाकर हंस पड़े. फडणवीस से ज्यादा पीएम मोदी से उनकी केमस्ट्री ज्यादा दिख रही थी. शपथ के दौरान भी शिंदे ने पीएम मोदी के नाम का भी जिक्र किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

शिंदे का हाल-ए-दिल बता रहा था चेहरा
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की महा-शपथ के लिए भगवा मंच सजा था. शपथ के लिए शाम साढ़े पांच बजे का वक्त तय था. फडणवीस की मंच पर एंट्री हुई. इनके साथ एकनाथ शिंदे भी थे. फडणवीस के चेहरे पर जहां मुस्कुराहट थी, वहीं शिंदे का चेहरा कुछ अलग ही बयां कर रहा था. अजित पवार भी भी मंच पर आए और फडणवीस की बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए. वहीं शिंदे की कुर्सी फासले पर थी. शपथ से पहले का लम्हे बहुत कुछ बता रहे थे. एक जैसी ड्रेस में बैठे अजित पवार और फडणवीस में गुफ्तगू चल रही थी. वहीं शिंदे गुमसुम से ही थे.

मोदी से हाथ मिला जब तैरी शिंदे के चेहरे पर मुस्कान
शपथग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ और देवेंद्र फडणवीस काम नाम पुकारा गया. फडणवीस के लिए यह लम्हा तीसरी बार आया था. चेहरे पर चमक और मुस्कान लिए फडणवीस ने सीएम पद की शपथ पूरी की. इसके बाद शिंदे का नाम पुकारा गया. शिंदे ने शपथ से पहले अपने सियासी गुरु आनंद दिघे का नाम लिया. और फिर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया. शपथ के बाद शिंदे पीएम मोदी की तरफ मुखातिब हुए. पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका हाथ पकड़ा और तीन बार थपथपाया. मानों कुछ आश्वासन दे रहे हों. यही वह लम्हा था जब शिंदे खुलकर हंसते दिखाई दिए. पीएम मोदी से यह मुलाकात उनके चेहरे पर मुस्कान दे गया.

3 सेकंड की मुलाकात और चेहरा खिल उठा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं