राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने पुणे जिले के बारामती निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को रुपये बांटने जैसे कदाचार में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत पार्टी के खिलाफ 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं. पार्टी विधायक रोहित पवार ने यह दावा किया. महाराष्ट्र में बारामती लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ 10 अन्य सीट पर भी मंगलवार को मतदान हुआ.
बारामती लोकसभा सीट को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली पवार परिवार का गढ़ माना जाता है. शरद पवार पहले भी कई बार बारामती लोकसभा सीट जीत चुके हैं. उनकी बेटी सुप्रिया सुले 2009 से बारामती की सांसद हैं और चौथी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अजित पवार ने जुलाई 2023 में अपने चाचा व राकांपा के संस्थापक शरद पवार के खिलाफ बगावत की थी और एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल हो गये थे. अजित की पत्नी सुनेत्रा बारामती से सुले के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
राकांपा (एसपी) नेता रोहित पवार ने इंदापुर से विधायक दत्तात्रेय भरणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह किसी व्यक्ति को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं.
भरणे, अजीत पवार की पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. पार्टी ने भरणे के खिलाफ निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया कि राकांपा विधायक ने मतदाताओं को डराया व धमकाया और इंदापुर में एक मतदान केंद्र पर अवैध तरीके से नियंत्रण कर लिया.
रोहित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी राकांपा (एसपी) ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राकांपा के खिलाफ 150 से अधिक गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं. उन्होंने कहा, ''इनके अलावा 80 से 90 शिकायतें रुपये बांटने और डराने-धमकाने से संबंधित हैं.''
बारामती लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी कविता द्विवेदी ने बताया कि उनके कार्यालय को राकांपा (एसपी) से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं. उन्होंने बताया, ''आज (मंगलवार), हमें राकांपा (एसपी) से प्रतिद्वंद्वी पार्टी के खिलाफ 26 से 27 शिकायतें प्राप्त हुईं. ये सभी शिकायतें कथित तौर पर रुपये बांटने, मतदाताओं को डराने-धमकाने, मतदान के लिए समय बढ़ाने की मांग से संबंधित हैं. कुछ मामलों में, हम पहले ही कार्रवाई कर चुके हैं जबकि कुछ मामलों में सत्यापन का काम जारी है. चुनाव अधिकारी इन शिकायतों पर संज्ञान ले रहे हैं.''
अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या अजित पवार गुट ने भी कोई शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर उन्होंने बताया कि दिन में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. सुप्रिया सुले ने इंदापुर पहुंचकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भरणे की कथित धमकी से जुड़ी घटना पर बात की और कहा कि वह इसके बारे में जानकर स्तब्ध हैं.
इस बीच, अजित पवार ने राकांपा (एसपी) के आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने घटना पर भरणे का स्पष्टीकरण देखा है, जिसमें वह कह रहे थे कि उन्होंने विवाद में शामिल लोगों को शांत करने की कोशिश की थी और अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो एक व्यक्ति की पिटाई हो गई होती.
रोहित पवार के आरोपों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, ''रोहित के पास सोशल मीडिया की एक बेहतरीन टीम है और वह असल काम करने के बजाय सोशल मीडिया पर हमेशा आगे रहते हैं.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं