विज्ञापन
This Article is From May 26, 2024

UP: श्रद्धालुओं की बस को डंपर ने मारी ट्रक, 11 लोगों की मौत, कई घायल

हाल ही में हरियाणा के अंबाला में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था. एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर होने से छह महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए थे. मिनीबस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लगभग 30 लोगों को जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर लेकर जा रही थी. दुर्घटना में हताहत हुए सभी लोग रिश्तेदार हैं.

इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बस में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस के ऊपर गिट्टी से भरा हुआ ट्रक पलट गया. बस में सवार लगभग दर्जन भर यात्री इस हादसे में घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि ये बस यूपी के सीतापुर से उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी के मंदिर जा रही थी. थाना खुटार क्षेत्र के गोला रोड पर ये सड़क हादसे का शिकार हो गई.

हादसे की सूचना मिलने पर शाहजहांपुर के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों और क्रेन की मदद से राहत बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को बस से निकाला.

शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीना ने कहा, ''रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र में पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं की एक बस ढाबे पर खड़ी थी. कुछ श्रद्धालु बस के अंदर बैठे थे और कुछ ढाबे पर खाना खा रहे थे. तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया... कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-  ये कैसी जानलेवा गर्मी... IMD ने जारी किया अलर्ट, कहा - दोपहर 12 से 3 के बीच बाहर ना निकलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahjahanpur Accident UP, Shahjahanpur Accident, Dumper Truck Hits Devotees Bus, Shahjahanpur Devotees Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com