नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई है और 12 से अधिक लोग घायल हैं. दिल्ली स्टेशन की भगदड़ के बाद प्रयागराज स्टेशन और पटना स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं. स्टेशन के बाहर और भीतर पुलिसबल की तैनाती की गई है. ताकि ज्यादा भीड़ एक जगह पर ना जुटे और किसी भी तरह की ऐसी स्थिति से बचा जा सके, जिससे भगदड़ की नौबत ना आए.
प्रयागराज और पटना स्टेशन पर कैसे हालात
प्रयागराज में स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी पैदल चलना पड़ रहा है. वहीं पटना स्टेशन पर भी भीड़ को काबू रखने के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं. पटना से दिनभर में 10 कुंभ की स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है. अगर भीड़ बढ़ती है तो इसके लिए भी रेलवे की अतिरिक्त ट्रेनें खड़ी है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेन से आसानी से प्रयागराज पहुंच सके. एनसीसी और वॉलियंटर्स को भी काम पर लगाया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नई दिल्ली भगदड़ के बाद रेलवे चौकन्ना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची, इसी दौरान यह घटना हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 16 मृतकों की पहचान हो चुकी है. इस बीच, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं