विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2012

उड़ते हवाई जहाज में यात्री को बिच्छू ने मारा डंक...

उड़ते हवाई जहाज में यात्री को बिच्छू ने मारा डंक...
बहरीन जा रहे एक निजी एयरलाइन के उड़ान भरने के दौरान एक बिच्छू द्वारा एक यात्री को डंक मार दिए जाने के कारण विमान को रोकना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: बहरीन जा रहे एक निजी एयरलाइन के उड़ान भरने के दौरान एक बिच्छू द्वारा एक यात्री को डंक मार दिए जाने के कारण विमान को रोकना पड़ा। बिच्छू के डंक मारने के बाद यात्री चिल्ला उठा, ओह माई गॉड।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी के रहने वाले 35 वर्षीय विद्यासागर को काले बिच्छू ने डंक मार दिया। माना जा रहा है कि यह बिच्छू सागर के कोट पर था।

विमान को उड़ने से रोक दिया गया और यात्री को स्वास्थ्य जांच के लिए टर्मिनल पर वापस लाया गया। सूत्रों ने बताया कि उपचार के बाद, उसे यात्रा करने की अनुमति दे दी गई लेकिन यात्री ने यात्रा पर नहीं जाने का निर्णय लिया। यात्रियों ने बिच्छू को मार दिया। उन्होंने बताया कि लगभग 30 मिनट की देरी के बाद विमान गंतव्य की ओर रवाना हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpion On A Plane, हवाई जहाज में बिच्छू, Scorpion Stings Man, बिच्छू ने आदमी को काटा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com