- सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के भ्रष्टाचार मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
- सत्येंद्र जैन के साथ पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में रखा गया है
- मामला दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी प्रोजेक्ट के टेंडर में अनियमितताओं और आपराधिक साजिश से जुड़ा हुआ है
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उनके साथ दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा है. यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार से जुड़ा है.
सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि 10 मई 2024 को FIR होने के काफी समय बाद उनके मुवक्किल को पहली बार पांच अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर मंगलवार को फोन कर दूसरी बार बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वकील ने दावा किया कि गिरफ्तारी को उचित ठहराने के लिए कोई ठोस सामग्री मौजूद नहीं है.
आरोपियों के वकीलों ने गिरफ्तारी को दी चुनौती
राय के वकील ने भी अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी को चुनौती दी. उन्होंने बताया कि राय वर्तमान में मिजोरम सरकार में सचिव के पद पर तैनात हैं. अन्य आरोपियों के वकीलों ने भी गिरफ्तारी के आधार पर सवाल उठाते हुए उसका विरोध किया.
यह मामला मई 2024 को विजिलेंस की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत में जल बोर्ड के STP के विस्तार और से संबंधित टेंडर में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 27 महीने बाद हुई गैरकानूनी कार्रवाई; सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर वकील ने उठाए सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं