बाराबंकी (Barabanki) जिले में सरयू नदी(Saryu River) उफान पर है. कई गांवों में बाढ़ (Flooding) का पानी भर गया है, लिहाजा लोगों को गर थोड़ना पड़ा है. खाने पीने का सामान जुटाने में खासी दिक्कत हो रही है. हालात यह है कि कहीं पानी के बीच ऊंचे स्थान पर तखत लगाकर खाना बनाया जा रहा है तो कहीं महिलाएं नाव पर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं. सिरौलीगौसपुर तहसील के तिलवारी गांव में महिलाओं को नाव में ही कखाना बनाना पड़ा क्योंकि सरयू नदी का पानी इस कदर बढ़ा कि लोग अपना घर-वार छोड़कर नाव में सवार हो गये हैं. प्रशासन मदद के भले ही लाख दावे कर लेकिन तस्वीरें प्रशासन के दोवों की पोल खोलती नजर आ रही हैं. लोग बच्चों का पेट पालने के लिए नाव पर ही खाना बनाने को मजबूर है.
सरयू नदी में आई बाढ़ पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी की वजह से है. बाढ़ में चलते जिले की तीन तहसील रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील के सैकड़ों गाव प्रभावित हुये हैं. सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है.बाराबंकी के जिला अधिकारी अविनाश कुमार क्षेत्र का मौका मुआयना करने पहुंचे और कहा कि राज्य मंत्री के साथ अभी दौरा किया है सभी लोगों को उचित सुविधा मुहैया कराई जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी
बाराबंकी जिले में घाघरा नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव के ग्रामीण बांस बल्ली का पुल बनाकर जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटा होने के चलते कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
ये भी पढ़ें :
- दिल्ली दंगों के दौरान सुर्खियां बटोरने वाले जज का ट्रांसफर अटका, पेंडिंग है फाइल
- IMF ने घटाई भारत की आर्थिक विकास दर, कहा- 2023 में कई देश देखेंगे मंदी का दौर
- 'दिल्ली सरकार RTI कानून लागू करने में नाकाम': केंद्रीय सूचना आयुक्त ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
Video: मुंबई पुलिस को बच्ची चोर की तलाश, दो साल की बच्ची के सहारे मांगता है भीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं