- गोवा के डिप्टी सीएम का तंज, कहा - संजय राउत सपना देख रहे हैं
- विजय सरदेसाई ने कहा, 'अगले 5 साल बाद भी हमारी ही सरकार होगी'
- महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने सरकार बनाई है
महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार बनने के एक दिन बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब हमारा ध्यान गोवा की राजनीति पर है. साथ ही कहा कि गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई के साथ तीन विधायक शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं. लगता है महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में नई राजनीति करवट ले रही है. वहीं, विजय सरदेसाई ने कहा कि सरकार बता कर नहीं बदलती. जो (गठबंधन) महाराष्ट्र में हुआ वो गोवा में भी होना चाहिए. सब विपक्ष को साथ आना चाहिए. बीजेपी ने जो हमारे साथ किया वो इतिहास में पहली बार हुआ.
विजय सरदेसाई ने बीजेपी पर निशाना साधते हुआ कहा कि, 'भाजपा अपने सहयोगियों को गिरा देती है'. दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत के इस बयान पर गोवा के डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि संजय राउत सपना देख रहे हैं. गोवा में BJP की मजबूत सरकार है. बीजेपी का काम देखकर कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में आए. हम पूरे 5 साल सरकार चलाएंगे और अगले 5 साल भी हमारी ही सरकार होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि राज्य में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी. राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए पूरी तरह आशान्वित रही बीजेपी के हाथ से लंबे राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बाजी चली गई. कल तक उसकी सहयोगी पार्टी रही शिवसेना सत्ता के बंटवारे के मुद्दे पर अलग हो गई थी. अब शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से सरकार बना ली है और उद्धव ठाकरे सीएम बन गए हैं.
महाराष्ट्र में पहली बार ठाकरे परिवार से बना सीएम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं