विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2012

मेरे पास सारे तथ्य हैं, थर्ड ग्रेड के लोग लगा रहे हैं आरोप : सलमान खुर्शीद

मेरे पास सारे तथ्य हैं, थर्ड ग्रेड के लोग लगा रहे हैं आरोप : सलमान खुर्शीद
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह एक-एक कर कांग्रेस के नेताओं को बर्बाद करना चाहते हैं। खुर्शीद ने कहा कि देश में 'थर्ड ग्रेड' के कुछ लोग साजिश रच रहे हैं।
लंदन / नई दिल्ली: कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद ने विकलांग लोगों के लिए चलाए जा रहे अपने ट्रस्ट के जरिये पैसों की हेराफेरी करने के आरोपों के जवाब में कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। हमारे पास सारे तथ्य हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। ये शिविर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से (वहां) गया हूं।

खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद द्वारा चलाए जा रहे जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के कामकाज पर एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस एनजीओ पर वित्तीय हेराफेरी और फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। इन आरोपों पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि खुर्शीद को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए कहा जाए तथा उन्हें उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया जाए।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए खुर्शीद ने कहा कि वह एक-एक कर कांग्रेस के नेताओं को बर्बाद करना चाहते हैं। खुर्शीद ने कहा कि देश में 'थर्ड ग्रेड' के कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। खुर्शीद आज लंदन से लौट रहे हैं। उम्मीद है कि वह यहां आकर अपनी सफाई देंगे।

कल अपने एनजीओ पर हेराफेरी के आरोपों पर सफाई देते हुए खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने कहा था कि केजरीवाल तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। लुईस ने साफ किया कि उनके पति इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह विकलांग लोगों के कंधे का सहारा लेकर राजनीति कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Salman Khurshid, Louise Khurshid, NGO, TV Sting, सलमान खुर्शीद, अरविंद केजरीवाल, लुईस खुर्शीद, एनजीओ, टीवी स्टिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com