Salman Khan house firing case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग (Salman Khan House Firing) मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है. आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आज मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में पेश किया और बताया कि रफीक चौधरी रोहित गोदारा से परिचित है और रोहित के रिफ्रेंस से अनमोल विश्नोई के कहने पर दोनों शूटरों से मिला था.
जानकारी के अनुसार आरोपी रफीक का मुंबई में भी घर और चाय की दुकान है. रफीक पर शूटरों को पैसे देने और वारदात के लिए रेकी करने का भी आरोप है, जबकि रफीक के वकील ने आरोपों को गलत बताया और उनके मुवक्किल को बिना किसी सबूत के आरोपी बनाने का आरोप लगाया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, वकील ने इस बात को माना कि रफीक चौधरी 5 साल पहले रोहित गोदारा से एक केस के सिलसिले में मिला था. कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को 13 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले मे अभी रोहित गोदारा की भूमिका की जांच चल रही है अभी उसे आरोपी नही बनाया गया है.
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में अब रोहित गोदारा की एंट्री पर आरोपी रफीक चौधरी के वकील ने कहा कि अभी ठोस सबूत पेश नहीं किए गए हैं. पूरे मामले का अपराधीकरण किया जा रहा है. पूरे मामले में आरोपी ने कहा कि आरोपी का रोहित गोदारा से कोई मतलब नहीं है. घटना होने के बाद आरोपी डर गया. अभी तक कुछ भी रिकवर नहीं हुआ है. 1 लाख रुपए देने के बाद भी गलत है.
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग
मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. इसी अपार्टमेंट में सलमान खान रहते हैं. गुजरात की साबरमती जेल में बंद गिरोहस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में आरोपी हैं. माना जा रहा है कि अनमोल फिलहाल अमेरिका या फिर कनाडा में है. अनमोल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसका ‘आईपी एड्रेस' पुर्तगाल का मिला है.
ये भी पढ़ें : BJP या.... तीसरे चरण का वोट किसे दे रहा चोट, जानें 93 सीटों पर कहां कितना प्रतिशत हो गया मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं