विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2014

सहारनपुर संघर्ष : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुलायम सिंह यादव को फोन किया

सहारनपुर संघर्ष : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुलायम सिंह यादव को फोन किया
फाइल फोटो
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को फोन किया और उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि राज्य के सहारनपुर जिले में हाल में हुए हिंसक संघर्ष को देखते हुए सिख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बादल ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य के हर कोने में रह रहे सिख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

यादव ने मुख्यमंत्री को यह भी आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है और कहा कि राज्य में शांति एवं सौहार्द बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

टेलीफोन पर वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने यादव को बताया कि उत्तर प्रदेश में रह रहे सिख समुदाय ने राज्य और खासकर सहारनपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बहरहाल गुरप्रीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सहारनपुर के सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बादल से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर में स्थिति के बारे में बादल को विस्तृत ब्यौरा दिया और राज्य में सिखों के हितों की रक्षा में उनके निजी हस्तक्षेप की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह सहारनपुर में सिख समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज 'गलत मामलों' को रद्द कराने के लिए वह उत्तर प्रदेश सरकार से बात करें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
सहारनपुर संघर्ष : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुलायम सिंह यादव को फोन किया
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com