विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

झूठा है मोदी का बयान : जस्टिस सच्चर

नरेंद्र मोदी ने अपने उपवास के दौरान कहा था कि उन्होंने सच्चर कमेटी से कहा कि वह अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक में यकीन नहीं करते और सिर्फ 6 करोड़ गुजरातियों के लिए काम करते हैं।
New Delhi: सच्चर कमेटी के चेयरमैन पूर्व जस्टिस राजेंद्र सच्चर ने नरेंद्र मोदी के बयान को झूठा करार दिया है। मोदी ने अपने उपवास के पहले दिन कहा था कि उन्होंने सच्चर कमेटी से कहा कि वह अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक में विश्वास नहीं करते और सिर्फ 6 करोड़ गुजरातियों के लिए काम करते हैं। सच्चर ने कहा कि मोदी ने कहा था कि इस तरह की कमेटी पर वह विश्वास नहीं करते हैं। सच्चर ने बताया कि खुद मोदी ने अधिकारियों से बताने को कहा कि उन्होंने पतंग बनाने वालों की कितनी सहायता की है और काइट फेस्टिवल आयोजित कराया है। उन्होंने बकायदा बताया था कि पतंग बनाने के कारोबार में ज्यादातर मुस्लिम लोग जुड़े हैं। सच्चर ने यह भी कहा कि कई बार वह मंच से कुछ ज्यादा कह जाते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जस्टिस राजेंद्र सच्चर, नरेंद्र मोदी, उपवास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com