विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

राहुल गांधी की कृषि कानूनों को लेकर धमकी वाले दावे की रोहन जेटली ने खोली पोल

रोहन जेटली ने कहा मैं राहुल गाधी को याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था. कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी को भी विरोधी विचार के लिए धमकाना नहीं था.

राहुल गांधी की कृषि कानूनों को लेकर धमकी वाले दावे की रोहन जेटली ने खोली पोल
रोहन जेटली ने राहुल गांधी पर गलतबयानी का लगाया आरोप
  • रोहन जेटली ने राहुल गांधी पर उनके पिता को लेकर गलत बयान देने का आरोप लगाया है.
  • रोहन जेटली ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी के दावे पूरी तरह से गलत और तथ्यों से परे हैं.
  • उन्होंने बताया कि उनके पिता अरुण जेटली का निधन 2019 में हुआ था जबकि कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे.
नई दिल्ली:

राहुल गांधी ने देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली को लेकर आज दावा किया कि उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर धमकी दी थी. इस आरोप का उनके बेटे और DDCA (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने जवाब दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर उनके पिता को लेकर गलत बयान देने का आरोप लगाया है. रोहन जेटली ने राहुल गांधी के दावों को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी मेरे पिता अरुण जेटली को लेकर जो भी बातें कह रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत और तथ्यों से परे है. 

रोहन जेटली का पोस्ट

रोहन जेटली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि राहुल गांधी अब दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था. मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था. कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी को भी विरोधी विचार के लिए धमकाना नहीं था. वह एक कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे. 

जेटली ने आगे कहा कि अगर कभी ऐसी स्थिति आती भी, जैसा कि राजनीति में अक्सर होता है, तो वह सभी के लिए एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने के लिए स्वतंत्र और खुली चर्चा का आह्वान करते थे. वह बस ऐसे ही थे और आज भी उनकी यही विरासत है. मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि वे उन लोगों के बारे में बोलते समय सचेत रहें, जो हमारे साथ नहीं हैं. उन्होंने मनोहर पर्रिकर जी के साथ भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का राजनीतिकरण किया, जो उतना ही घटिया था. दिवंगत आत्मा को शांति मिले. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohan Jaitley Slams Rahul Gandhi, Rahul Gandhi, Arun Jaitley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com